विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mohammed Rafi की 'नटखट' आवाज में कल्ट हो गया 64 साल पुराना गाना, आज भी गर्लफ्रेंड की तारीफ में गाते हैं प्रेमी

Updated: Mon, 17 Aug 2026 10:59 AM (IST)

दिग्गज गायक मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) ने 64 साल पहले एक ऐसा गीत गाया, जो आज तक सदाबहार बना हुआ है। इस गीत को आज भी लोग गुनगुनाते हैं।

मोहम्मद रफी का आइकॉनिक गाना गुनगुनाते हैं प्रेमी। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

मोहम्मद रफी का आइकॉनिक गाना गुनगुनाते हैं प्रेमी। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सैड या रोमांटिक ही नहीं, मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) इंडो-वेस्टर्न पॉप सॉन्ग में भी जान फूंकने के लिए जाने जाते हैं। 64 साल पहले उन्होंने एक ऐसा ही हाई-एनर्जी पॉप ट्रैक गाया था जिस पर आज भी लोग थिरकते हैं और अपनी गर्लफ्रेंड की तारीफ में गाते हैं।

मोहम्मद रफी ने म्यूजिक इंडस्ट्री को हजारों सदाबहार गाने दिए हैं। इन्हीं गानों में शुमार एक पेपी रोमांटिक डांस सॉन्ग (Peppy Romantic Song) है जिसे 'रॉक एन रोल' और 'ट्विस्ट' स्टाइल में बनाया गया था। वर्सेटाइल सिंगर ने जिस अंदाज में इस गाने को गाया, उसने इसे अमर बना दिया। 

6 दशक में भी नहीं कम हुआ गाने का क्रेज

64 साल पहले मोहम्मद रफी का ये गीत हर पार्टी की शोभा बन गया था। खास बात यह है कि इस कल्ट गाने से प्रेरित होकर एक फिल्म भी बनाई गई है। इसे आपने कई TV Ads में जिंगल के तौर पर या फिर रियलिटी शोज में कंटेस्टेंट्स को गाते हुए सुना होगा। यह गाना कोई और नहीं, बल्कि 1962 में आई फिल्म 'चाइना टाउन' (China Town) का गाना 'बार बार देखो हजार बार देखो' (Baar Baar Dekho Hazaar Baar Dekho) है।

Bar Bar Dekho Song

रफी साहब की आवाज सुनकर झूमने लगे थे एक्टर

शम्मी कपूर और शकीला पर फिल्माया गया ये गाना फिल्म से ज्यादा पॉपुलर हुआ था। हाथों में गिटार लिए शम्मी कपूर गाना गाकर अपनी प्रेमिका की तारीफों के पुल बांधते हैं। रॉक-एंड-रॉल स्टाइल डांस और पार्टी की महफिल में रफी साहब की आवाज ने इस गाने को सदाबहार बना दिया।

आपको शायद ही पता है कि शम्मी कपूर ने इस गीत के लिए कोई डांस की प्रैक्टिस नहीं की थी। उन्होंने रफी साहब की हाई एनर्जी वॉइस सुनकर ही खुद ब खुद झूमने लगे थे और सिग्नेचर डांस करने लगे थे। गाने की आवाज और शम्मी के डांस ने इसे हर जेनरेशन के म्यूजिक लवर्स को दीवाना बना दिया।

Shammi Kapoor

मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे खूबसूरत बोल

इस गाने में मोहम्मद रफी की आवाज जितनी काबिल-ए-तारीफ है, उतने गाने के बोल भी हैं। प्रेमिका की तारीफों के पुल बांधने वाले इस गीत को मजरूह सुल्तानपुरी (Majrooh Sultanpuri) ने इतनी खूबसूरती से लिखा है कि सच में गर्लफ्रेंड खुशी से सातवें आसमान पर पहुंच जाए।

उनके गाने के बोल- 'बार बार देखा हजार बार देखो, ये देखने की चीज है हमारी दिलरुबा...' सीधा दिल पर उतरते हैं।

 

इस गीत का म्यूजिक भी इंडो-वेस्टर्न थीम पर बेस्ड था जिसे संगीतकार रवि ने तैयार किया था। एनर्जेटिक आवाज, खूबसूरत बोल और शानदार संगीत... तीनों ने मोहम्मद रफी के गीत को आइकॉनिक बना दिया। आपको बता दें कि कटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'बार बार देखो' इसी गाने से प्रेरित है।

यह भी पढ़ें- 'मोहब्बत का पैगाम' है Lata Mangeshkar का ये सदाबहार गीत, 'खत' से बना था आइकॉनिक गाना; 58 साल से है नंबर-1

यह भी पढ़ें- हर टूटे दिल का 'मरहम' है ये गीत, 51 साल पहले लता-किशोर ने दी थी आवाज; पंचम दा की धुन छेड़ देते हैं तार