विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मोहब्बत का पैगाम' है Lata Mangeshkar का ये सदाबहार गीत, 'खत' से बना था आइकॉनिक गाना; 58 साल से है नंबर-1

Updated: Fri, 14 Aug 2026 10:19 AM (IST)

लता मंगेशकर ने 58 साल पहले मुकेश के साथ मिलकर एक ऐसा गीत आया जो अमर हो गया। यह सिनेमा के इतिहास के सबसे बेहतरीन रोमांटिक गीतों में से एक है।

58 साल पहले खत से बना आइकॉनिक गाना। फोटो क्रेडिट- एक्स

58 साल पहले खत से बना आइकॉनिक गाना। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज सोशल मीडिया का जमाना है। लोग एक मैसेज करके अपने प्यार का इजहार कर देते हैं लेकिन वो भी क्या दिन थे, जब खतों के जरिए हाल-ए-दिल बयां किया जाता था। पहले लोग फूल और खत से अपने प्यार का इकरार करते थे। इस पर एक गाना भी बना है जिसे लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) और मुकेश (Mukesh) ने गाया था।

58 साल पहले बना ये गीत आज भी लोग अपनी महबूबा या फिर महबूब से प्यार का इजहार करने के लिए डेडीकेट करते हैं। इस गीत का हर बोल दिल छू लेता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह गीत वास्तव में एक खत से बना था।

एक खत से बना था रोमांटिक गाना

दरअसल, म्यूजिक डायरेक्टर को एक बार एक फैन ने खत भेजा था। उस खत के अंदर एक फूल था और लिपस्टिक का निशान था। यह देखकर म्यूजिक डायरेक्टर हैरान भी हो गए और फिर उन्होंने मजाक में इसे गीतकार को दिखा दी। खत और फूल देखकर तुरंत गीतकार को आइडिया आया और उन्होंने तुरंत मोहब्बत के इस पैगाम पर एक गाना लिख दिया।

Nutan Song

लता-मुकेश की मधुर आवाज में बना अमर

जिस गीत की हम बात कर रहे हैं, वो है 'फूल तुम्हें भेजा है खत में' (Phool Tumhes Bheja Hai Khat Mein)। इस गीत को बनाने के पीछे गीतकार इंदीवर का हाथ था। उन्होंने ही म्यूजिक डायरेक्टर कल्यान आनंदजी को मिले खत से गाने का मुखड़ा लिख दिया था।

उस एक खत ने म्यूजिक इंडस्ट्री के इतिहास का सबसे आइकॉनिक रोमांटिक गाना दिया था। यह गाना लता मंगेशकर और मुकेश की सुपरहिट जोड़ी ने गाया था। 

lata romantic song

फिल्म से ज्यादा गाने को मिली थी सराहना

लता और मुकेश का गीत 'फूल तुम्हें भेजा है खत में' 1968 में आए फिल्म सरस्वतीचंद्र (Saraswatichandra) का है। यह फिल्म उस साल की सबसे सफल और कल्ट फिल्म थी।

 

इस फिल्म के गानों को खूब सराहना मिली थी। 'फूल तुम्हें भेजा है' सबसे ज्यादा पसंद किया गया था। इस गीत को नूतन और मनीष पर फिल्माया गया था। आज भी यह गाना बहुत पॉपुलर और आइकॉनिक बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- तब्बू की बहन के साथ Govinda का आइकॉनिक गाना, मोहम्मद अजीज-अनुराधा पौडवाल ने दी आवाज; सालों से बना है कल्ट

यह भी पढ़ें- 36 साल पहले 'देशभक्ति गीत' ने हर दिल में भर दिया था जोश, पाकिस्तानी गाने से था कॉपी! जमकर मचा था बवाल