विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

36 साल पहले 'देशभक्ति गीत' ने हर दिल में भर दिया था जोश, पाकिस्तानी गाने से था कॉपी! जमकर मचा था बवाल

Updated: Thu, 13 Aug 2026 04:07 PM (IST)

36 साल पहले सिनेमा ने एक और देशभक्ति गीत (Patriotic Song) दिया जो रिलीज होते ही भारत में छा गया था, लेकिन इसे पाकिस्तानी गाने का कॉपी बताया गया।

देशभक्ति गीत पर मचा था बवाल। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

देशभक्ति गीत पर मचा था बवाल। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। देशभक्ति का जोश भरने में भारतीय सिनेमा कभी पीछे नहीं रहा। फिल्मों और डायलॉग्स के साथ-साथ सिनेमा ने कई आइकॉनिक देशभक्ति गीत भी दिए हैं। 36 साल पहले भी एक सुपरहिट देशभक्ति गीत आया जिसे हर देशवासी गुनगुनाता था, लेकिन इस पर काफी बवाल भी मचा था। 

दरअसल, 200 बॉलीवुड फिल्मों के लिए कल्ट गाने बना चुके म्यूजिक डायरेक्टर जोड़ी आनंद-मिलिंद (Anand-Milind) ने 36 साल पहले एक देशभक्ति गीत बनाया। दिल छूने वाले बोल, हाई पिच का म्यूजिक और दमदार आवाज... इन तीनों से सजा देशभक्ति गीत जब रिलीज हुआ तो हर ओर छा गया।

देशभक्ति गीत पर मचा था बवाल

यह भारतीय सिनेमा के कल्ट क्लासिक गीतों की लिस्ट में शुमार हो गया। स्वतंत्रता दिवस बिना इस गीत के अधूरे लगते। सुपरहिट गीत को लोग गुनगुनाने लगे थे। मगर इस पर आरोप भी लगा। कहा गया है कि आनंद-मिलिंद ने जो गाना बनाया है, वो पाकिस्तानी गीत का हूबहू कॉपी है। यह गीत था 'दिल दिल हिंदुस्तान' (Dil Dil Hindustan Song)।

Dil Dil Hindustan

कल्ट बन गया था 36 साल पुराना देशभक्ति गीत

'दिल दिल हिंदुस्तान' गाना, 1990 में आए फिल्म 'यादों के मौसम' (Yaadon Ke Mausam) का था। इस गाने को आनंद-मिलिंद ने क्रिएट किया था जबकि गाने के बोल सलाहुद्दीन परवेज ने लिखे थे। इस देशभक्ति गीत को विजय बेनेडिक्ट ने आवाज दी थी। गीत को किरण कुमार और विक्रांत पर फिल्माया गया था। दिलचस्प बात यह थी कि सिर्फ गीत के बोल और म्यूजिक ही नहीं, बल्कि सीन भी देशभक्ति वाला ही था। 

किस पाकिस्तानी गीत से था इंस्पायर्ड?

जब यह गीत रिलीज हुआ तो सुपरहिट हो गया, लेकिन विवादों में भी घिर गया। दरअसल, गीत को पाकिस्तानी गाने का हूबहू कॉपी बताया गया। दरअसल, 'दिल दिल हिंदुस्तान' से ठीक तीन साल पहले पाकिस्तानी पॉप बैंड वाइटल साइन्स ने 'दिल दिल पाकिस्तान' गाना रिलीज किया था जिसे जुनैद जमशेद ने गाया था। यह गीत भी चार्टबस्टर रहा था। जब यह गीत भारत में बना तब हिट तो हुआ लेकिन जमकर बवाल भी मचा। 

यह भी पढ़ें- 63 साल पहले Lata Mangeshkar ने गाया था सदी का सबसे यादगार देशभक्ति गीत, हजारों की भीड़ में गूंजा था 'जय हिंद'

यह भी पढ़ें- Mohammed Rafi की आवाज में 61 सालों से देशभक्ति का पाठ पढ़ा रहा है गीत, पहली लाइन सुनकर ही खड़े हो जाते हैं रोंगटे