विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

78 साल पहले बना था बॉलीवुड का पहला 'देशभक्ति' गीत, Dilip Kumar की फिल्म का गाना आज भी है अमर

Updated: Wed, 12 Aug 2026 12:03 PM (IST)

दिग्गज अभिनेता रहे दिलीप कुमार पर हिंदी सिनेमा का पहला देशभक्ति गीत फिल्माया गया था।

दिलीप कुमार का देशभक्ति गीत (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

दिलीप कुमार का देशभक्ति गीत (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. 78 साल पहले रिलीज हुआ था देशभक्ति गीत

  2. दिलीप कुमार की फिल्म से रखता है नाता

  3. इस दिग्गज गायक ने दी थी अपनी आवाज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 15 अगस्त का खास पर्व नजदीक आ रहा है। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर हर तरफ देशभक्ति कार्यक्रम और गानों की धूम देखने को मिलती है। इस आधार पर आज हम आपको हिंदी सिनेमा के पहले देशभक्ति गीत के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे 78 साल पहले रिलीज किया गया था। 

इस गाने के वेटरन एक्टर रहे दिलीप कुमार (Dilip kumar) पर फिल्माया गया था और आज भी ये रगो में देशभक्ति का जुनून भर देता है। आइए जानते हैं कि यहां कौन सी फिल्म के किस सॉन्ग के बारे में जिक्र किया जा रहा है। 

दिलीप कुमार का वो देशभक्ति गीत

हिंदी सिनेमा में देश प्रेम पर आधारित फिल्में और गानों का निर्माण लंबे अरसे से चला आ रहा है। लेकिन शुरुआत सही मायने में कहा जाए तो साल 1948 में रिलीज होने वाली ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार की फिल्म शहीद (Shaheed 1948) से हुई थी। कहा जाता है कि ये पहला मौका था, जब किसी देशभक्ति फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा गया था। इसका बड़ा कारण शहीद का गाना- वतन की राह में... (Watan Ki Raah Mein) रहा। 

यह भी पढ़ें- 23 सालों से कल्ट बना हुआ है Doordarshan का देशभक्ति गीत, 15 अगस्त पर हर जगह गूंजती है गाने की आवाज

Watan ki raah mein song (1)

दिलीप कुमार का ये देशभक्ति गीत हिंदी सिनेमा के इसी लीग के सबसे शानदार गानों में से एक माना जाता है। जिसे महान गायक रहे मोहम्मद रफी ने गाया था। इसके अलावा सिंगर खान मस्ताना ने भी इस सॉन्ग को अपनी आवाज दी थी। वतन की राह में... गाने के संगीतकार फेमस म्यूजिक डायरेक्टर गुलाम हैदर रहे, जबकि इसके लिरिक्स गीतकार राजा मेंहदी अली खान की कलम से निकले थे।

Watan ki raah mein song

इस तरह से दिलीप कुमार स्टारर शहीद का ये लोकप्रिय गीत वतन की राह में... बनकर तैयार हुआ था। देश की आजादी के एक साल बाद आए इस गाने ने सभी भारतवासियों के अंदर देश प्रेम की नई भावना जगा दी थी और आज भी ये गाना यही काम करता हुआ नजर आता है। 

सुपरहिट फिल्म का हिट सॉन्ग

मालूम हो कि दिलीप कुमार की शहीद साल 1948 की सबसे सफल फिल्मों में से एक रही थी। कमर्शियल तौर पर बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस हासिल करने वाली इस सुपरहिट फिल्म का गीत वतन की राह में... में भी काफी हिट रहा था।

यह भी पढ़ें- ब्रज भाषा में Ravindra Jain ने गाया 'रामायण' का गीत, आंखें करता है नम; कल्ट गाने में दिखी सियाराम के वनवास की कहानी