विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mohammed Rafi की आवाज में 61 सालों से देशभक्ति का पाठ पढ़ा रहा है गीत, पहली लाइन सुनकर ही खड़े हो जाते हैं रोंगटे

Updated: Wed, 12 Aug 2026 09:04 PM (IST)

61 साल पहले मोहम्मद रफी ने एक ऐसा गाना गाया था, जो अब हिंदी सिनेमा का कल्ट क्लासिक गाना है। आज भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ये गीत बजता है।

61 सालों से स्वतंत्रता दिवस पर बजता है गाना/ फोटो- Instagram

61 सालों से स्वतंत्रता दिवस पर बजता है गाना/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. 61 सालों से इंडिपेंडेंस डे पर बजता है ये गाना

  2. मोहम्मद रफी ने अपनी मधुर आवाज में गाया गीत

  3. एक-एक लाइन रोंगटे खड़ी करने वाली है

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 15 अगस्त आ रहा है, ऐसे में हर कोई देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आता है। आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सितारे तक सोशल मीडिया पर लोगों को विश करते हुए उसमें देशभक्ति गीत लगाते हैं। बॉलीवुड में भी ऐसे कई गाने बन चुके हैं, जिन्हें सुनने के बाद आम आदमी के अंदर एक अलग सा जोश आता है।

आपने अभी तक 'ऐ मेरे वतन के लोगों, तेरी मिट्टी, संदेशे आते हैं, और मेरा रंग दे बसंती चोला जैसे कई गीत स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुने होंगे, लेकिन आज हम आपको 61 साल पहले देशप्रेम पर बने ऐसे कल्ट क्लासिक गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी एक-एक लाइन सुनकर आंखों में आंसू आ जाते हैं और रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

61 सालों से देशप्रेम की भावना को जगा रहा है ये गाना

जिस देशभक्ति गीत का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह साल 1964 में रिलीज हुई फिल्म 'हकीकत' का है, जो एक वॉर ड्रामा फिल्म थी। चेतन आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म में धर्मेंद्र, बलराज साहनी, प्रिया राजवंश, सुधीर और संजय खान जैसे सितारे मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

वैसे तो ये फिल्म और इसके लगभग सभी गाने दर्शकों को पसंद आए थे, लेकिन एक ऐसा देशभक्ति गीत था जिसने लोगों की आंखें नम कर दी। इस गाने के बोल थे, 'कर चले हम फिदा जान ओ तन साथियों, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों'। मोहम्मद रफी की आवाज में पिछले 61 सालों से ये गाना हर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खूब धूम मचा रहा है।

 Youtube- Gaane Naye Purane Video

शबाना आजमी के पिता ने लिखे थे लिरिक्स

मोहम्मद रफी की मधुर आवाज में गाए इस गीत का म्यूजिक मदन मोहन ने डायरेक्ट किया था और इसके लिरिक्स शबाना आजमी के पिता कैफी आजमी ने लिखे थे। आपको बता दें कि हकीकत की कहानी 1962 की इंडिया और चाइना की वॉर की पृष्ठभूमि पर बनी थी। यह फिल्म सरकार और आर्मी ऑफिसर्स की निगरानी में बनकर तैयार हुई थी।

Screenshot 2026-08-12 205818

धर्मेंद्र स्टारर फिल्म 'हकीकत' पहली ऐसी बॉलीवुड फिल्म थी, जिसकी शूटिंग लद्दाख में की गई थी। इंडियन पीपुल्स थिएटर एसोसिएशन से जुड़े कलाकारों ने इस फिल्म के लिए बिल्कुल भी फीस चार्ज नहीं की थी। 61 साल पहले आए 'कर चले हम फिदा' गाने को आज तक 14 मिलियन यानी कि 1.4 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

यह भी पढ़ें- Alka Yagnik और Kumar Sanu ने किया रिजेक्ट, के.एस. चित्रा-बालासुब्रमण्यम ने गाया; 34 साल पहले आया ये कालजयी गीत

यह भी पढ़ें- Amitabh Bachchan की आवाज बना 'मराठी' सिंगर, गाए कई कल्ट गीत; एक गाना तो 35 सालों से है अमर