विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Amitabh Bachchan की आवाज बना 'मराठी' सिंगर, गाए कई कल्ट गीत; एक गाना तो 35 सालों से है अमर

Updated: Wed, 12 Aug 2026 02:54 PM (IST)

हिंदी सिनेमा का एक गायक ऐसा भी है, जो महानायक अमिताभ बच्चन की हूबहू आवाज में गाना गाता है।

अमिताभ बच्चन के गाने (फोटो क्रेडिट- एक्स)

अमिताभ बच्चन के गाने (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. अमिताभ की आवाज से फेमस हुआ सिंगर

  2. गायक ने गाए ये कल्ट क्लासिक गीत

  3. मराठी परिवार से नाता रखता है दिग्गज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक वक्त था, जब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को उनकी आवाज से वजह से रिजेक्ट कर दिया गया था। मगर आज अगर बात हिंदी सिनेमा की सबसे बुलंद आवाज की जाए तो वह बिग बी की है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंडस्ट्री में एक सिंगर ऐसा भी है, जो हूबहू अमिताभ की आवाज निकालता है और उसने उनके कई कल्ट गीतों को भी गाया है, जिनमें से एक गाना तो पिछले 35 सालों से धूम मचा रहा है। आइए जानते हैं कि वह गायक कौन सा है और यहां किस सॉन्ग की बात की जा रही है। 

अमिताभ की आवाज बना ये गायक

जिस गायक के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उनका जन्म 1 जुलाई 1960 को मराठी परिवार में हुआ। तब उनके माता-पिता ने किसी न नहीं सोचा होगा कि एक समय पर उनका बेटा सिनेमा के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की आवाज बनेगा। चलिए आपका सस्पेंस खत्म करते हुए बता दें कि यहां बात गायक सुदेश भोसले (Sudesh Bhosle) की जा रही है। 

यह भी पढ़ें- Amitabh Bachchan के कल्ट गाने को लिखने से गीतकार ने किया था इनकार, 27 सालों से लोगों की जुबां पर बना हुआ गीत

sudesh bhosle amitabh songs (1)

सुदेश वही सिंगर हैं, जिन्होंने अमिताभ बच्चन की नकल करके कई शानदार गीत गाए। इसके दम पर ही सुदेश को सिनेमा में लोकप्रियता हासिल की है। अमिताभ के करियर के सबसे अधिक बेहतरीन गाने किशोर कुमार के बाद सुदेश भोसले ने ही गाने गाए हैं। सुदेश द्वारा गाए गए बिग बी के टॉप गानों की बात की जाए तो उनकी डिटेल्स इस प्रकार हैं-

  • जुम्मा चुम्मा दे दे - फिल्म 'हम' (1991)

  • बच के तू होन रे बाबा - फिल्म 'पुकार' (1992)

  • ना ना ना रे- फिल्म 'मृत्युदाता' (1997)

  • मिस्टर लोवा लोवा - फिल्म 'और प्यार हो गया' (1997)

  • सोना सोना- फिल्म 'मेजर साहब' (1998)
  • पटाई ले हमको गोरिया - फिल्म 'लाल राजा' (1999)

  • शवा शवा (कहो शावा शावा) - फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' (2001)

  • मेरी मखाना मैरी सोनिया - फिल्म 'बागबान' (2003)

मिमिक्री आर्टिस्ट भी हैं सुदेश 

इस तरह के तमाम अमिताभ बच्चन के कई यादगार गानों को गायक सुदेश भोसले ने उनकी तरह गाया था। सुदेश एक सिंगर के अलावा मिमिक्री आर्टिस्ट भी रहे हैं। जिसके दम पर वह बिग बी और अन्य कलाकारों की आवाज की नकल कर लेते हैं। खासतौर पर अमिताभ की आवाज वह इतनी सफाई से निकालते हैं, जिसे सुन फैंस भी कन्फ्यूज हो जाते हैं। 

sudesh bhosle AMITABH SONG

35 सालों से कल्ट है ये गीत

सुदेश भोसले द्वारा गाया गया अमिताभ बच्चन का जो गाना पिछले 35 सालों से कल्ट बना हुआ है, वह हम मूवी का जुम्मा चुम्मा... (Jumma Chumma Song) है। जी हां आज भी इस गीत को सुनकर अपने आप पैर थिरकने लगते हैं। 

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, मगर गानों के दम पर कालजयी बनी Amitabh Bachchan की 45 साल पुरानी फिल्म