विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

63 साल पहले Lata Mangeshkar ने गाया था सदी का सबसे यादगार देशभक्ति गीत, हजारों की भीड़ में गूंजा था 'जय हिंद'

Updated: Thu, 13 Aug 2026 11:14 AM (IST)

सुरों की कोकिला लता मंगेशकर ने 63 साल पहले सदी का सबसे यादगार देशभक्ति गीत गाया था।

लता मंगेशकर का गाना (फोटो क्रेडिट- एक्स)

लता मंगेशकर का गाना (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. लता मंगेशकर ने गाया था ये कल्ट गाना

  2. 63 साल पहले आया था देशभक्ति गीत

  3. नॉन फिल्मी सॉन्ग है सबका फेवरेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की महान गायिका के तौर पर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को याद किया जाता है। अपने 6 दशक से लंबे सिंगिंग करियर के दौरान सुरों की कोकिला ने कई शानदार गीत गाए थे। देशभक्ति गीतों में भी लता दीदी की आवाज काफी गूजी थीं।

इस आधार पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर को मद्देनजर रखते हुए आज हम आपको लता मंगेशकर द्वारा गाए सदी के सबसे यादगार देशभक्ति गीत के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे 63 साल पहले रिलीज किया गया था। खास बात ये थी कि ये गाना किसी फिल्म से नाता नहीं रखता है। 

लता मंगेशकर ने गाया था यादगार देशभक्ति गीत

जब कोई राष्ट्रीय पर्व आता है, तो देश के उन वीर शहीद जवानों को याद किया जाता है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपनी प्राण न्योछावर कर दिए थे। उनके सम्मान और याद में गायिका लता मंगेशकर ने 63 साल पहले एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान हजारों की भीड़ के सामने एक ऐसा देशभक्ति गीत गाया था, जो आज के जमाने में भी कल्ट क्लासिक बना हुआ है। इस गाने के बोल हैं- ऐ मेरे वतन के लोगों... (Ae Mere Watan Ke Logon)।

यह भी पढ़ें- 33 साल पहले आया था Doordarshan का आईकॉनिक देशभक्ति गीत, 4 सिंगर्स ने छेड़ा था 'सुरों का महासंग्राम'

Ae Mere Watan Ke Logon song

इस गाने को लता मंगेशकर ने 27 जनवरी 1963 को राजधानी दिल्ली के राष्ट्रीय स्टेडियम में गाया था। लता दीदी का ये देशभक्ति भारतीय सेना के उन शहीदों की शहादत के लिए बनाया गया था, जिन्होंने 1962 में चीन के खिलाफ सैन्य युद्ध में अपने देश के प्रति बलिदान दिया था। 

Ae Mere Watan Ke Logon song (1)

ऐ मेरे वतन के लोगों... को लता मंगेशकर की आवाज के लिए संगीतकार के मधुर संगीत के लिए भी जाना जाता है, जिसे म्यूजिसियन सी. रामचंद्र ने दिया था। इसके अलावा इस अद्भुत गीत के लिरिक्स गीतकार कवि प्रदीप की कलम से निकले थे। 15 अगस्त के मौके पर इस देशभक्ति गीत की गूंज हर तरफ सुनाई देती है। 

रोने लगे थे देश के प्रधानमंत्री

लता मंगेशकर द्वारा गाए गए ऐ मेरे वतन के लोगों... गीत काफी इमोशनल देशभक्ति गीत भी माना जाता है। कहा ये भी जाता है कि जब लता दीदी ने राष्ट्रीय स्टेडियम में ये गाना गाया था, तो उस वक्त वहां मंच पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू भी मौजूद थे और ये गीत सुनकर उनकी भी आंखें नम हो गई थीं। 

यह भी पढ़ें- Mohammed Rafi की आवाज में 61 सालों से देशभक्ति का पाठ पढ़ा रहा है गीत, पहली लाइन सुनकर ही खड़े हो जाते हैं रोंगटे