तब्बू की बहन के साथ Govinda का आइकॉनिक गाना, मोहम्मद अजीज-अनुराधा पौडवाल ने दी आवाज; सालों से बना है कल्ट
1987 में गोविंदा (Govinda) और तब्बू की बहन फराह नाज (Farah Naaz) का रोमांटिक गाना (Romantic Song) आया था जो आज भी कल्ट क्लासिक बना हुआ है।

गोविंदा का गाना आज भी है सुपरहिट। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब
HighLights
39 साल पहले आया गोविंदा का आइकॉनिक गाना
रवींद्र जैन के बोल ने गाने को बनाया था कल्ट
आज भी कल्ट क्लासिक है बना हुआ रोमांटिक गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय फिल्में बिना गानों के अधूरी हैं। बॉलीवुड ने कई आइकॉनिक रोमांटिक गाने (Iconic Romantic Songs) दिए हैं जो सालों से कल्ट बने हुए हैं। 39 साल पहले गोविंदा पर भी एक गाना बना था जो इतना पॉपुलर हुआ कि आज भी लोग अपनी महबूबा के लिए यह गाना गुनगुनाते हैं।
गोविंदा पर बना ये गीत प्रेमिका का जिंदगी भर साथ निभाने का वादा करता है। इस गीत की खास बात ये थी कि इसे दिग्गज गीतकार रवींद्र जैन (Ravindra Jain) ने लिखा था। उन्होंने सिनेमा को कई आइकॉनिक गानों की एक लंबी लिस्ट दी है जिनमें से एक गोविंदा का गाना भी शामिल है। 80s के दौर में गोविंदा का ये गाना इतना पॉपुलर हुआ कि आज भी लोग इसे गुनगुनाते हैं।
गोविंदा की फिल्म का सुपरहिट गाना
इस गाने के बोल दिल छू लेने वाले हैं। इस गीत में गोविंदा के साथ तब्बू की बहन फराह नाज भी थीं। यह गाना कोई और नहीं बल्कि 'छोड़ेंगे ना हम तेरा साथ' (Chhodenge Na Hum Tera Sath) गाना है। यह 1987 में आई एक्शन फिल्म 'मरते दम तक' (Marte Dam Tak) फिल्म का है। मेहुल कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म में गोविंदा, फराह नाज और राज कुमार मुख्य भूमिकाओं में थे।

रवींद्र जैन के बोल छू लेंगे दिल
'मरते दम तक' का सबसे हिट गाना 'छोड़ेंगे ना हम तेरा साथ' था जिसे गोविंदा और फराह नाज पर फिल्माया गया था। इस गीत के बोल रवींद्र जैन ने लिखे थे और उन्होंने ही गाने की धुन भी बनाई थी। वहीं, गाने को अमर बनाने में दिग्गज सिंगर्स मोहम्मद अजीज (Mohammed Aziz) और अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) का हाथ था। उनकी मधुर आवाज ने इस गाने को कल्ट क्लासिक बना दिया।
आज भी यह गाना कल्ट क्लासिक रोमांटिक सॉन्ग्स में गिना जाता है। यूट्यूब पर भी इसे खूब सुना जाता है। इस गाने को यूट्यूब पर 67 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं।
यह भी पढ़ें- 36 साल पहले 'देशभक्ति गीत' ने हर दिल में भर दिया था जोश, पाकिस्तानी गाने से था कॉपी! जमकर मचा था बवाल
यह भी पढ़ें- Ravi Kishan का सुपरहिट भोजपुरी गाना, उदित नारायण ने दी थी आवाज; अब Reels में उड़ा रहा है गर्दा

