विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

51 साल पहले Radio पर छा गया था 'सिया राम' का भक्ति गीत, आज घर-मंदिर की बढ़ाता है शोभा; Ramayan में भी था गाना

Updated: Mon, 10 Aug 2026 11:15 AM (IST)

51 साल पहले एक ऐसा भक्ति गीत बना जो आज भी घर-घर में गूंजता है। इस गीत को आदिपुरुष और रामायण में भी रीक्रिएट किया गया था।

51 सालों से घर-घर में गूंज रहा 'सिया राम'। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

51 सालों से घर-घर में गूंज रहा 'सिया राम'। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा ने रोमांटिक, सैड और पार्टी सॉन्ग्स के साथ-साथ भक्ति गीत भी दिए। कुछ गीत तो इतने पॉपुलर हो गए कि दशकों बाद भी लोग उस धुन, लय और आवाज में खो जा जाते हैं। 51 साल पहले भी एक ऐसा ही गीत बना जो आज भी हर किसी को भक्ति में लीन कर देता है।

इस गीत को आपने रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की रामायण (Ramayan) और प्रभास स्टारर फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) में भी सुना होगा। 1975 में फिल्म से ज्यादा यह गीत वायरल हो गया। आज हर मंदिर और हर घर में यह गीत जरूर बजता है। 

रामायण से जुड़ा भक्ति गीत

यूं तो यह गीत फिल्म के लिए बना था, लेकिन यह तुलसीदास की रामायण से जुड़ी थी। यह रामायण की चौपाई थी जिस पर गीत बना और इतना सफल हुआ कि 51 साल बाद भी इसका असर खत्म नहीं हुआ है।

जिस गीत की हम बात कर रहे हैं, वो है 'मंगल भवन अमंगल भारी' (Mangal Bhawan Amangal Haari) गीत, जो वास्तव में एक चौपाई था। यह गीत 1975 में आई फिल्म 'गीत गाता चल' (Geet Gaata Chal) में यूज हुआ था।

Ram Siya Ram

पॉपुलर हुआ था गीत

सचिन पिलगांवकर और सारिका स्टारर फिल्म 'गीत गाता चल' के 'मंगल भवन अमंगल भारी' को रविंद्र जैन ने क्रिएट किया था। गाने की धुन भी उन्होंने ही तैयार की थी। मगर इसे आवाज जसपाल सिंह (Jaspal Singh) ने दिया था। वह सचिन की आवाज बने थे। जब यह गीत रिलीज हुआ, तब फिल्म से ज्यादा इसके चर्चे थे। रेडियो पर बार-बार इस गीत को बजाया जाता। यह गीत हर घर में गुनगुनाया जाने लगा।

रामायण-आदिपुरुष में भी यूज हुआ गीत

जसपाल सिंह की आवाज में मशहूर हुआ गीत इतना पॉपुलर हुआ कि इसे बाद में फिल्मों और टीवी शो में भी इस्तेमाल हुआ। साल 1987 में रामानंद सागर की रामायण (Ramayana Chaupai) में मंगल भवन अमंगल भारी' गीत शामिल था।

इस शो में रविंद्र जैन ने न केवल बोल लिखे, धुनें बनाईं, बल्कि खुद गाया भी। इसके बाद 'दुल्हन वही जो पिया मन भाये' (1977) फिल्म में भी यह गीत इस्तेमाल हुआ जिसे सिंगर हेमलता ने गाया था। हालांकि, म्यूजिक डायरेक्टर रविंद्र जैन ही थे।


2023 में रिलीज हुई ओम राउत की आदिपुरुष में गीत को इस्तेमाल किया गया था। फिल्म के लिए इस चौपाई की धुन और इसके बोल को रीक्रिएट करके सचेत-परंपरा ने इसे अपनी आवाज दी थी।

यह भी पढ़ें- हर टूटे दिल का 'मरहम' है ये गीत, 51 साल पहले लता-किशोर ने दी थी आवाज; पंचम दा की धुन छेड़ देते हैं तार

यह भी पढ़ें- 'प्रधानमंत्री' की स्पीच से बना Cult Song... अमिताभ बच्चन की मस्ती और किशोर कुमार की आवाज ने कर दिया अमर