Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    44 साल पुराना ठेठ देहाती गाना बना था प्यार की पहचान, कालजयी निकला सचिन का कल्ट क्लासिक गीत

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 11:03 AM (IST)

    अभिनेता सचिन पिलगांवकर का 44 साल पुराना रोमांटिक गीत आज भी खूब सुना जाता है। ...और पढ़ें

    देहाती गाना बना कल्ट (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    देहाती गाना बना कल्ट (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. कल्ट निकला ये 44 साल पुराना गाना

    2. अभिनेता सचिन की फिल्म से रखता है नाता

    3. गाने में इस्तेमाल हुई थी देहाती भाषा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत में कई ऐसे शानदार गीतों का निर्माण हुआ है, जो अपने दौर में तो हिट हुए ही थे, लेकिन उनकी चमक आज भी वैसे की वैसी है। इस आधार पर आज हम आपको चार दशक पुराने एक ठेठ देहाती गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो प्यार की असली पहचान बना था। 

    उस सॉन्ग को श्रोता आज भी सुनना पसंद करते हैं और रोमांटिक गीत के तौर पर ये गाना हर किसी का फेवरेट भी माना जाता है। आइए जानते हैं कि यहां कौन से गीत के बारे में चर्चा की जा रही है। 

    देहाती गाना प्यार की पहचान

    सिनेमा जगत की कई फिल्में ऐसी रही हैं, जिनमें ग्रामीण पृष्ठभूमि की कहानी को दर्शाया गया है। इसी थीम पर आधारित एक फिल्म नदिया के पार रही है, जिसका नाम बॉलीवुड के मशहूर प्रोडक्शन हाउस राजश्री फिल्म्स के बैनर तले हुआ था।

    यह भी पढ़ें- कहां गायब हैं नदिया के पार की 'गुंजा'? 44 साल बाद इतना बदला हुलिया, पहचाना हुआ मुश्किल

    साल 1982 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली ये पारिवारिक फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही, बल्कि इसके गानों ने सबका दिल जीता। जिसमें सबसे अधिक लोकप्रिय गीत कौन दिशा में लेके चला रे बटोहिया... (Kaun Disa Mein Leke Chala Re Batohiya) रहा था। 

    खबरें और भी

    Kaun Disa Mein Leke Chala Re Batohiya

    इस गाने के अभिनेता सचिन पिलगांवकर और अभिनेत्री साधना सिंह पर फिल्माया गया गया था। रोमांटिक सॉन्ग के तौर पर ये फैंस का फेवरेट माना जाता है। पूरा गाना सुनने पर बता चलता है कि इसमें अवधी भाषा का प्रयोग किया गया है, जो मूलरूप से उत्तर प्रदेश के पूर्वी क्षेत्रों में बोली जाती है। सिर्फ गीत ही नहीं बल्कि फिल्म नदिया के पार (Nadiya Ke Paar) में भी इसी भाषा को डायलॉग डिलीवरी में भी प्रयोग किया गया था। 

    Kaun Disha Mein Leke Chala SONG

    इस आधार पर फिल्म नदिया के पार और इसका कौन दिशा में लेके चला रे बटोहिया... गाना देहाती लोगों का पसंदीदा बना। इसी कारण से सचिन और साधना की इस फिल्म को रिलीज के 44 साल बाद भी याद किया जाता है। 

    इन गायकों ने दी आवाज

    कौन दिशा में लेके चला रे बटोहिया... गाना फिल्म नदिया के पार में उस वक्त फिल्माया गया है, जब सचिन पिलगांवकर अभिनेत्री साधना सिंह को अपने घर लेके जा रहे होते हैं। इस गीत को महिला की आवाज की मशहूर गायिका हेमलता और मेल सिंगर जशपाल सिंह रहे। साथ ही दिग्गज संगीतकार रवींद्र जैन ने इसकी धुनों को तैयार किया था। 

    यह भी पढ़ें- 44 साल पुराने गीत के बिना अधूरा है Holi का जश्न, YouTube पर मिले हैं 93 मिलियन से ज्यादा व्यूज