Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    44 साल पुराने गीत के बिना अधूरा है Holi का जश्न, YouTube पर मिले हैं 93 मिलियन से ज्यादा व्यूज

    Updated: Sun, 01 Mar 2026 01:59 PM (IST)

    Holi 2026: रंगों का त्योहार आने वाला है और इस खास अवसर पर हम आपके लिए होली स्पेशल के तौर पर 44 साल पुराने गीत की जानकारी लेकर आए हैं, जिसके बिना अब भी ...और पढ़ें

    होली का स्पेशल गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    होली का स्पेशल गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। होली एक ऐसा फेस्टिवल है, जिसकी धूम आम जनता के अलावा सिनेमा जगत में भी खूब देखने को मिलती है। एक समय हुआ करता था कि ज्यादातर हिंदी मूवीज में होली को लेकर स्पेशल सॉन्ग तैयार किए जाते थे। ऐसा ही एक गाना 44 साल पहले रिलीज हुआ और अब तक ये रंगों के त्योहार मे सबसे अधिक पसंद किया जाता है। 

    इस गीत के बिना होली का जश्न अधूरा माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन से सॉन्ग क बारे में जिक्र किया जा रहा है। 

    होली का बेस्ट सॉन्ग

    होली के खास अवसर पर लोग डीजे पर बेस्ट होली सॉन्ग्स सुनते हैं और जमकर हुडदंग मचाते हैं। इस दौरान एक गाना ऐसा है, जो दशकों से होली पर हल्ला काटता आ रहा है और हर कोई इसे सुनना पसंद करता है। जिस गाने के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, वह साल 1982 में आई फिल्म नदिया के पार से नाता रखता है।

    Jogi Ji Dheere Dheere

    ये भी पढ़ें- 'सफेद कपड़े पहनने का दबाव नहीं...' ग्लैमर से दूर, रिवाजों के करीब,परंपरा के रंग में रंगी सेलेब्स की होली

    अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात अभिनेता सचिन पिलगांवकर और अभिनेत्री साधना सिंह के गाने जोगी जी धीरे-धीरे... ( Jogi Ji Dheere Dheere) के बारे में जिक्र किया जा रहा है। 44 साल पुराना ये गाना बेस्ट होली सॉन्ग माना जाता है और इस गाने के बिना रंगों के इस फेस्टिवल का जश्न अधूरा रहता है।

    Jogi Ji Dheere Dheere song

    आज भी नदिया के पार का जोगी जी धीरे-धीरे अमर है और लोग होली के अवसर पर इस गाने पर झूमना पसंद करते हैं। सिंगर रविंद्र जैन और गायिका हेमलता की मधुर आवाज में जोगी जी धीरे-धीरे श्रोताओं के दिलों को सुकून पहुंचाता है और होली के जश्न को दोगुना कर देता है। 

    खबरें और भी

    यूट्यूब पर हिट है होली गीत

    ब्लॉकबस्टर फिल्म नदिया के पार का सुपरहिट गीत जोगी जी धीरे-धीरे यूट्यूब पर भी काफी लोकप्रिय है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 93 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और होली के मौके पर इन व्यूज में स्पीड से इजाफा देखने को मिलता है। माना जा रहा है कि इस बार ये सॉन्ग 100 मिलियन व्यूज पार कर सकता है। 

    यह भी पढ़ें- 'सबको ट्रक में फेंका...' Ranbir ने शेयर किया राज कपूर की 'डरावनी' होली का किस्सा, क्यों बंद हुआ था सेलिब्रेशन?