विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दोस्त की मोहब्बत के दुश्मन बन गए थे Dilip Kumar, लड़की के चक्कर में टूट गया था याराना

Published: Mon, 01 Dec 2025 08:04 PM (IST)

दिलीप कुमार हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार थे। आज हम आपको उनसे जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताने जा ...और पढ़ें

अभिनेता दिलीप कुमार का किस्सा (फोटो क्रेडिट- एक्स)

अभिनेता दिलीप कुमार का किस्सा (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. रोचक है दिलीप कुमार से जुड़ा ये किस्सा।

  2. ये एक्टर था दिलीप का जिगरी दोस्त।

  3. इस वजह से टूट गया था वर्षों पुराना याराना।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि दिलीप कुमार (Dilip Kumar) की वजह से हिंदी सिनेमा के एक सुपरस्टार का घर बसते-बसते रह गया था। जबकि, खुद दिलीप उस अभिनेता के जिगरी दोस्त हुआ करते थे। आज हम आपको हिंदी सिनेमा के ट्रेजेडी किंग से जुड़ा एक ऐसा रोचक किस्सा बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी। 

दिलीप कुमार अपने ही दोस्त की मोहब्बत के दुश्मन बन गए थे और फिर बाद में उनकी दोस्ती में भी दरार आ गई थी। आइए जानते हैं कि वह अभिनेता कौन था, जिसके साथ दिलीप साहब ने फरेब किया। 

दोस्त की मोहब्बत में विलेन बने थे दिलीप कुमार

यूं तो दिलीप कुमार से जुड़े तमाम किस्से हिंदी सिनेमा में मौजूद हैं, जिनमें उनके बड़प्पन और दरियादिली के बारे में जिक्र किया जाता है। लेकिन शायद ही किसी को इस बात की भनक है कि वह अपने दोस्त की मोहब्बत खुद विलेन बन बैठे थे। दरअसल दिलीप साहब के जिस बेस्ट फ्रेंड के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है, वह कोई और नहीं बल्कि देव आनंद (Dev Anand) थे। 

dilipkumar

यह भी पढ़ें- 'अल्लाह मुझको ऐसा ही...' जब Dilip Kumar ने स्टेज पर की थी धर्मेंद्र की तारीफ, ऐसा था ही-मैन का रिएक्शन

जी हां देव साहब के प्यार को दिलीप कुमार ने ही ग्रहण लगा दिया था। फेसबुक पेज द बॉलीवुड रेडियो की रिपोर्ट के अनुसार बात उस दौर की है, जब देव आनंद और एक्ट्रेस सुरैया (Suraiyaa) का प्यार परवान चढ़ रहा था। दोनों एक दूसरे को काफी पसंद करते थे और बात शादी तक आ पहुंची थी। 

dev anand

चूंकि दिलीप कुमार और देव आनंद अच्छे दोस्त थे तो उनके इस रिश्ते के बारे में पूरी जानकारी थी। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दिलीप ही वह शख्स थे, जिन्होंने सुरैया की नानी के कान भरे थे और देव आनंद-सुरैया के रिश्ते की जानकारी थी। इसके बाद से दिलीप कुमार और देव आनंद की दोस्ती में भी खटास आ गई थी। 

इस वजह से नहीं हुई देव आनंद और सुरैया की शादी

देव आनंद और सुरैया की शादी न होने के पीछे का बड़ा कारण ये था कि सुरैया एक कट्टर मु्स्लिम फैमिली से नाता रखती थीं और एक्ट्रेस की नानी ये बिल्कुल नहीं चाहती थीं कि उनकी नवासी किसी हिंदू लड़के से शादी करे। इस वजह से देव और सुरैया की प्रेम कहानी का अंत हो गया था।

 

यह भी पढ़ें- ज्योतिषी की वजह से सुपरहिट हुई थी Dev Anand की ये फिल्म, प्रोड्यूसर को चुभ गई थी बीआर चोपड़ा की ये बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।