Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कोर्ट ने Dev Anand के काले कपड़ों पर लगाया था बैन, कभी उन्हें देख छत से कूद जाती थीं लड़कियां!

    Updated: Thu, 23 Oct 2025 06:38 PM (IST)

    0 और 60 के दशक में भारतीय सिनेमा की गद्दी पर एक ऐसा अभिनेता बैठा था, जिसकी सिंहासन को हिलाना हर किसी के बस की बात नहीं थी। ये अभिनेता कोई और नहीं बल्क ...और पढ़ें

    देव आनंद के काले कपड़ों पर जब कोर्ट ने लगाया बैन

    देव आनंद के काले कपड़ों पर जब कोर्ट ने लगाया बैन

    HighLights

    1. देव आनंद के काले कपड़ों पर लगा था बैन

    2. लड़कियां थीं देव आनंद की दीवानी

    3. काले कपड़ों में बेहद हैंडसम लगते थे देव आनंद

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली. 50 और 60 के दशक में भारतीय सिनेमा की गद्दी पर एक ऐसा अभिनेता बैठा था, जिसकी सिंहासन को हिलाना हर किसी के बस की बात नहीं थी। ये अभिनेता कोई और नहीं बल्कि देव आनंद (Dev Anand) हैं। देव साहब की अदायगी और उनके स्टाइल ने हर किसी को घायल किया था। आलम ऐसा था कि देव साहब जहां से निकलते थे वहां लोग उन्हें रुक-रुककर देखा करते थे। कह सकते हैं कि उस दौर में सबसे स्टाइलिश हीरो का खिताब अगर किसी को जाता है, तो वो देवानंद को ही जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देव साहब के इसी स्टाइल के चलते उन्हें काफी मुश्किलें भी झेलनी पड़ीं।

    देवानंद के काले कपड़े हुए पॉपुलर
    फैशन आइकन बने देव साहब उस दौर में हर किसी के फेवरेट हुआ करते थे। देव साहब को पता था कि उनके स्टाइल और अदायगी के कितने दीवाने हैं। खासकर फीमेल फैंस उनकी हद से ज्यादा हुआ करती थीं। यही वजह है कि लड़कियां उन्हें देखने के लिए किसी भी हद को पार करने के लिए तैयार रहती हैं। उनका एक दीदार पाने के लिए छतों के छज्जे भर जाया करते थे। देव आनंद की कई चीजें पॉपुलर थीं और इन्हीं में से एक था उनका फैशन और उनके काले कपड़े। दरअसल देव साहब की व्हाइट शर्ट और ब्लैक कोट उस दौर में काफी पॉपुलर हुआ करता था। उन्होंने काले कोट-पेंट को इतना पॉपुलर कर दिया था कि लोग उन्हें कॉपी करने लगे थे। फिर एक दौर वह भी आया जब देव आनंद पर पब्लिक प्लेसेस पर काला कोट पहनने पर बैन लगा दिया गया।

    यह भी पढ़ें- Deepika Padukone ने फैंस को दिखाई प्यारी दुआ की एक झलक, मौसी अनीषा ने धोखे से रिवील कर दिया घर का नाम

    Dev an

    कोर्ट ने लगाया देव साहब के काले कपड़ों पर बैन
    हिंदी सिनेमा में करीब 6 दशक तक देव साहब ने काम किया और पर्दे पर राज किया। जब देव साहब की फिल्में चल रही थीं तो उनके फैशन को फॉलो करने वालों की भी कोई कमी नहीं थी। यही वजह है कि उनके काले कपड़ों पर लड़कियां दिल और जान से फिदा थीं। एक तरफ उनके अलग बोलने का अंदाज और दूसरी तरफ उनके काले कपड़े, ये दोनों चीजें जब मिलती तो लोग अपने आप उनकी तरफ खिंचे चले आते थे। सफेद कमीज और काले कोट के फैशन को देव आनंद ने खूब पॉपुलर बना दिया। आलम ये था कि देव साहब के इन काले कपड़ों पर कोर्ट ने एक वक्त के बाद बैन तक लगा दिया था। दरअसल कुछ लड़कियों के उनके काले कोट पहनने के दौरान आत्महत्या की घटनाएं सामने आईं। ऐसा शायद ही कोई एक्टर हो जिसके लिए इस हद तक दीवानगी देखी गई और इस मामले में कोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा। कहा जाता था कि, जब वो काले कोट-पेंट को पहनकर निकलते थे तो लड़कियां छत से कूद जाता करती थीं और कूदने को तैयार रहती थीं। हालांकि देव आनंद ने इस बात को एक इंटरव्यू में गलत बताया था। लेकिन इस बात को भी नहीं झुठलाया जा सकता कि उनके काले कपड़ों पर कोर्ट ने बैन जरूर लगाया था।

    साल 1948 में देव आनंद ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने फिल्म 'हम एक हैं' से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद साल 1948 में फिल्म जिद्दी आई। इस फिल्म से देव आनंद स्टार बन गए और फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा था। साल 2011 में देव आनंद ने सभी को अलविदा कह दिया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अंडरवर्ल्ड डॉन से इस एक्ट्रेस ने किया था निकाह, उस हसीना की खूबसूरती पर मर मिटा था वो गैंगस्टर