Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बीमारी के बाद Dilip Kumar की पत्नी Saira Banu का चलना-फिरना हुआ मुश्किल, एक्ट्रेस ने बताया- अब कैसी है हालत

    Updated: Sun, 08 Dec 2024 09:49 AM (IST)

    हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो (Saira Banu) को दो महीने पहले न्यूमोनिया हो गया था जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती ...और पढ़ें

    सायरा बानो ने दिया अपना हेल्थ अपडेट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सायरा बानो ने दिया अपना हेल्थ अपडेट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. सायरा बानो को हो गया था न्यूमोनिया
    2. अक्टूबर में सायरा हुई थीं अस्पताल में भर्ती
    3. सायरा बानो ने दी अपनी हेल्थ अपडेट

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत के सुपरस्टार दिलीप कुमार की पत्नी और अपने जमाने की दिग्गज अदाकारा सायरा बानो (Saira Banu) की तबीयत पिछले कुछ दिनों से नासाज है। इसी साल अक्टूबर के महीने में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, दो महीने से उनकी हालत में खास सुधार नहीं आया है। अब खुद उन्होंने अपनी हेल्थ से जुड़ी अपडेट दी है।

    अक्टूबर महीने में सायरा बानो को न्यूमोनिया हो गया था जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 80 साल की सायरा जब न्यूमोनिया से ठीक हुईं तो उन्हें पिंडलियों में क्लॉटिंग हो गई। कहा जा रहा है कि इस वजह से वह ठीक से चल-फिर भी नहीं पा रही हैं।

    सायरा ने दिया हेल्थ अपडेट

    इस खबर के सामने आने के बाद से ही उनके चाहने वाले सायरा के लिए बहुत परेशान हैं। फैंस की चिंता के बीच सायरा बानो ने अपनी हेल्थ अपडेट देकर फैंस को राहत की सांस दी है। ईटाइम्स के साथ बातचीत में अदाकारा ने बताया है कि भगवान की कृपा से अब वह ठीक हैं।

    यह भी पढ़ें- Padosan ठुकराने वाली थीं Saira Banu, 56 साल बाद दोबारा रिलीज पर एक्ट्रेस ने शेयर किया सेट का किस्सा

    Saira Banu

    Saira Banu- Instagram

    इंस्टाग्राम से भी गायब हुईं सायरा

    सायरा बानो ने साल 2021 में अपनी जिंदगी का प्यार दिलीप कुमार को खो दिया था। अभिनेता के निधन के बाद से ही सायरा बहुत अकेली पड़ गई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया को अपने दिल की बात बयां करने का जरिया चुन लिया था। वह दिलीप से जुड़ी कोई भी याद शेयर करना नहीं भूलती थीं। वह अक्सर अपनी फिल्म और दिलीप साहब के बारे में सोशल मीडिया पर लिखा करती थीं। हालांकि, बीमारी की वजह से उन्होंने इंस्टाग्राम पर 31 अक्टूबर के बाद से कोई पोस्ट नहीं किया है।

    खबरें और भी

    Dilip Kumar Saira Banu

    सायरा बानो का करियर

    सायरा बानो ने साल 1961 में फिल्म जंगली से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। दो दशक के करियर में उन्होंने तमाम बेहतरीन फिल्मों में काम किया। उन्हें सबसे ज्यादा पहचान कॉमेडी फिल्म पड़ोसन से मिली और फिर उन्होंने विक्टोरिया नंबर 203, हेरा फेरी, बैराग और फैसला जैसी फिल्मों में काम किया। उन्होंने साल 1966 में दिलीप कुमार से शादी की और 80 दशक के आखिर में फिल्मी दुनिया को गुडबाय कह दिया था। पिछले कुछ समय से वह अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लाइमलाइट में रहती थीं। 

    यह भी पढ़ें- जब दिलीप कुमार और वैजयंतीमाला को देख गुस्से से लाल हो गई थीं सायरा बानो, 'गंगा जमुना' से जुड़ा है किस्सा