विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Padosan ठुकराने वाली थीं Saira Banu, 56 साल बाद दोबारा रिलीज पर एक्ट्रेस ने शेयर किया सेट का किस्सा

Published: Sun, 15 Sep 2024 04:17 PM (IST)

साल 1968 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म पड़ोसन (Padosan) को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। फिल्म में सुनील ...और पढ़ें

सायरा बानो ने पड़ोसन फिल्म का मजेदार किस्सा किया शेयर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
सायरा बानो ने पड़ोसन फिल्म का मजेदार किस्सा किया शेयर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 1968 में रिलीज हुई थी फिल्म पड़ोसन
  2. पड़ोसन की हीरोइन थीं सायरा बानो
  3. पड़ोसन करने से मना करने वाली थीं सायरा

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में शुमार पड़ोसन (Padosan) क्लासिक कल्ट फिल्म है जो 56 साल बाद दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। सुनील दत्त, किशोर कुमार, महमूद और सायरा बानो स्टारर फिल्म का निर्माण महमूद ने किया था। फिल्म के कॉमेडी सीन्स और गाने सुपरहिट हुए थे और यह टॉप 25 मस्ट सी बॉलीवुड फिल्मों में शामिल है।

13 सितंबर को पड़ोसन को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। फिल्म की री-रिलीज से सायरा बानो की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म के पोस्टर्स शेयर करते हुए एक लंबा-चौड़ा नोट शेयर किया है और फिल्म के कुछ मजेदार किस्से शेयर किए हैं। 

पड़ोसन की री-रिलीज से खुश सायरा बानो

सायरा बानो ने लिखा, "मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई कि मेरे दिल के बेहद करीब फिल्म पड़ोसन को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। यह फिल्म न केवल मेरे लिए सबसे प्यारी है बल्कि सिनेमाई इतिहास का एक अनमोल हिस्सा है। मुझे लगता है कि नई पीढ़ी को यह जरूर देखना चाहिए। यह दत्त साहब, महमूद भाई, किशोर जी और कई अन्य लोगों द्वारा जीवंत किए गए असाधारण कलाकारों का एक शानदार प्रदर्शन है।"

यह भी पढ़ें- Manna Dey ने 'एक चतुर नार' गाने से कर दिया था इनकार, बिग फैन थे मोहम्मद रफी, जानें- मशहूर गायक के अनोखे किस्से

पड़ोसन को रिजेक्ट करने वाली थीं सायरा बानो

सायरा बानो ने कहा, "जब मैं पड़ोसन के बारे में सोचती हूं तो मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं जिसे इसका हिस्सा बनने का मौका मिला, खासकर उस समय जब परिस्थितियां एकदम अलग थीं। अपनी शादी के बाद मैंने अपने प्रोफेशनल करियर से एक कदम पीछे खींच लिया था और यह केवल महमूद भाई के लगातार राजी करने और मद्रास में शूटिंग की सुविधा के लिए किए गए इंतजामों की बदौलत ही संभव हो पाया कि मैं इस प्रोजेक्ट में शामिल होने के लिए राजी हो पाई।

Saira Banu Padosan

हंसी की वजह से रोकनी पड़ती थी शूटिंग

सायरा बानो ने लिखा, "फिल्म के कलाकारों में कभी न भुलाए जाने वाले दत्त साहब (सुनील दत्त) शामिल थे, जिन्होंने अपने सामान्य ग्लैमरस किरदारों से अलग होने पर मजाकिया अंदाज में सवाल उठाए और अद्भुत किशोर जी ने इस अनुभव को वाकई यादगार बना दिया। ऑन-सेट हंसी और सौहार्द इतना जबरदस्त था कि कई बार हमें शूटिंग रोकनी पड़ी क्योंकि मैं अपनी हंसी नहीं रोक पा रही थी।" सायरा ने बताया कि वह फिल्म से और भी किस्से शेयर करेंगी।

यह भी पढ़ें- 'तुम एक खूबसूरत लड़की बन गई हो', जन्मदिन पर Saira Banu को याद आई Dilip Kumar की बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।