विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'तुम एक खूबसूरत लड़की बन गई हो', जन्मदिन पर Saira Banu को याद आई Dilip Kumar की बात

Published: Fri, 23 Aug 2024 05:58 PM (GMT+05:30)

Saira Banu और Dilip Kumar की जोड़ी को हमेशा से ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत जोड़ी के रूप ...और पढ़ें

जन्मदिन पर सायरा बानो को आई पति दिलीप कुमार की याद। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
जन्मदिन पर सायरा बानो को आई पति दिलीप कुमार की याद। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 80 साल की हुईं दिग्गज अदाकारा सायरा बानो
  2. सायरा बानो को सताई दिलीप कुमार की याद
  3. दिलीप कुमार संग फिल्मी थी सायरा की प्रेम कहानी

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने 23 अगस्त को अपना 80वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने दिवंगत पति और सिनेमा जगत के महान अभिनेता दिलीप कुमार के साथ बिताए लम्हों को याद किया। सायरा बानो ने इस पोस्ट में अपनी और दिलीप कुमार की प्रेम कहानी का भी जिक्र किया, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

सायरा बानो ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इनमें एक फोटो तब की है, जो उन्होंने दोस्तों और परिवार के बीच दिलीप कुमार के साथ अपना जन्मदिन मनाया था।

आज भी याद है दिलीप कुमार की बात

सायरा बानो ने पोस्ट में लिखा, मुझे अब तक का सबसे कीमती तोहफा क्या मिला? दिलीप कुमार की ओर से एक दिल से की गई तारीफ जिसने मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी! मेरे घर पर एक जादुई शाम को वे मेरे पास आए, मेरा हाथ थामा और कहा, "तुम एक खूबसूरत लड़की बन गई हो।" समय थम गया। मुझे नहीं पता था कि यह हमारी खूबसूरत प्रेम कहानी की शुरुआत थी।

यह भी पढ़ें- मधुबाला का इश्क भी नहीं डिगा सका था सायरा बानो का इरादा, हर हाल में बनना था मिसेज दिलीप कुमार

Saira Banu

बर्थडे हमेशा रहेंगे खास

बड़े होते हुए, जन्मदिन हमेशा खास होते थे, मेरी दादी शमशाद वहीद खान, मेरी प्यारी मां परी चेहरा नसीम बानूजी और मेरे बड़े भाई सुल्तान के मार्गदर्शन से मिले भरपूर प्यार और समर्थन की बदौलत, मैं वो बन पाई जो मैं आज हूं। उसके लिए मैं हमेशा उनकी आभारी रहूंगा।

Saira Banu post

दिलीप कुमार के घर के पास लिया घर

23 अगस्त, 1966 को, हमने मेरा जन्मदिन और हमारे नए घर का गृह प्रवेश किया, जिसे सोच-समझकर दिलीप साहब (दिलीप कुमार) के घर के पास चुना और बनाया गया था।

कई विकल्पों में से, हमने उनके करीब रहने के लिए ये जगह चुनी, उस वक्त हम नहीं जानते थे हम साथी बनने वाले हैं। उन्होंने मद्रास से फ्लाइट लेकर मुझे हैरान कर दिया और उनके शब्दों ने एक ऐसा बंधन जगाया जो जीवन भर रहेगा।

Saira Banu birthday

एक फैन से लेकर समर्पित पत्नी तक, मुझे इस अविश्वसनीय इंसान के कई पहलुओं का अनुभव करने का सौभाग्य मिला है। उनकी सादगीपूर्ण शान और दयालुता ने मेरे दिल को ऐसे तरीके से छुआ है, जिसके बारे में मैंने कभी सोचा भी नहीं था।

परिवार के साथ मनाया 80वां बर्थडे

आज, जब मैं एक और जन्मदिन मना रही हूं, तो मैं लोगों के प्यार और कृतज्ञता से अभिभूत हूं, जिन्होंने मुझ पर प्यार लुटाया है। फिर भी, खुशी के बीच, मेरा दिल उस व्यक्ति के लिए तरसता है, जिसने हर दिन को त्योहार जैसा महसूस कराया - दिलीप साहब। मैं चाहती हूं कि वो मेरा हाथ थामें, मुझे देखकर मुस्कुराएं और इस दिन को यादगार बनाएं।

Saira Banu

दिलीप कुमार के लिए तरसीं अभिनेत्री

सायरा ने आगे लिखा- हालांकि वो शारीरिक रूप से मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनका प्यार और विरासत मेरे दिल में जिंदा है। मैं हमारे साथ बिताए समय के लिए आभारी हूं और हमने जो यादें बनाई हैं, उन्हें संजोकर रखती हूं। इस जन्मदिन पर, मैं अपने इंस्टाग्राम पेज के जरिए आप सभी के साथ अपने प्यार की कहानियां शेयर करके उन्हें हमेशा के लिए जिंदा रख रही हूं।

यह भी पढ़ें- जब दिलीप कुमार और वैजयंतीमाला को देख गुस्से से लाल हो गई थीं सायरा बानो, 'गंगा जमुना' से जुड़ा है किस्सा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।