विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dining With The Kapoors: सामने आएंगे कपूर खानदान के दफ्न राज, आ रही करीना-रणबीर के परिवार की डॉक्यूमेंट्री

Published: Fri, 31 Oct 2025 03:59 PM (IST)

पीढ़ियों से बॉलीवुड पर राज करने वाली फिल्मी फैमिली पर आधारित आगामी डॉक्यूमेंट्री 'डाइनिंग विद द कपूर्स' का नया पोस्टर ...और पढ़ें

कपूर खानदान पर बनी डॉक्यूमेंट्री

कपूर खानदान पर बनी डॉक्यूमेंट्री

HighLights

  1. कपूर खानदान पर बनी डॉक्यूमेंट्री

  2. करीना कपूर के परिवार को करीब से जानने का मिलेगा मौका

  3. कब रिलीज होगी डायनिंग विद द कपूर्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कपूर खानदान सालों से अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे हैं। बॉलीवुड के पहले परिवार की विरासत पृथ्वीराज कपूर से शुरू हुई और उनके बेटों राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर ने इसे आगे बढ़ाया। कई पीढ़ियों बाद, करिश्मा कपूर, करीना कपूर और रणबीर कपूर समेत कई अन्य कलाकार इस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। इस अपकमिंग डॉक्यूमेंट्री 'डाइनिंग विद द कपूर्स', दर्शकों को इस परिवार के जीवन से रूबरू कराएगा। 'डाइनिंग विद द कपूर्स' का नया पोस्टर हाल ही में जारी किया गया।

कपूर खानदान की पीढ़ियां आएंगी नजर

नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म की रिलीज डेट के साथ पोस्टर जारी किया। यह कपूर परिवार के अतीत, वर्तमान और भविष्य को दर्शाता है और इसमें युवा पीढ़ी के रणबीर कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, आधार जैन, अरमान जैन, जहान कपूर, नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा नजर आ रहे हैं। ऑफिशियल पोस्टर में रणधीर कपूर, बबीता कपूर और नीतू कपूर भी नजर आ रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, 'कपूर खानदान का लंच इनवाइट आ गया है...और आप आमंत्रित हैं... 21 नवंबर को सिर्फ नेटफ्लिक्स पर डाइनिंग विद द कपूर्स देखें'।

kapoor

यह भी पढ़ें- 'भाभी जान भाव नहीं देती और ये हैं कि...' फैन के कमेंट पर Kareena Kapoor की ननद का कड़क जवाब

दिलचस्प बात यह है कि अपकमिंग डॉक्यूमेंट्री में परिवार के ससुराल वालों को भी दिखाया जाएगा, जिनमें सैफ अली खान, भरत साहनी, मनोज जैन, निताशा नंदा, कुणाल कपूर, शायरा कपूर, नीला कपूर, जतिन पृथ्वीराज कपूर, कंचन देसाई, नमिता कपूर और पूजा देसाई शामिल हैं।

नेटफ्लिक्स फिल्म में उनके साथ पले-बढ़े होने की यादें खाने के लिए उनका प्यार और सिनेमा के साथ परिवार के रिश्ते को दर्शाया जाएगा। यह पहली बार है जब स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने कपूर परिवार के इतिहास में गहराई से प्रवेश किया है। इससे पहले 2024 में राज कपूर की बर्थ एनिवर्सी पर पूरे कपूर परिवार ने भारत के 40 शहरों में दस फिल्मों का प्रदर्शन किया था।

निर्माता और शोरनर अरमान जैन ने कहा, 'यह फिल्म मेरे जीवन के सबसे अविश्वसनीय और भावनात्मक अनुभवों में से एक रही है। यह एक ऐसा सपना है जो मैं बचपन से लेकर आया हूं, कहानी, खाने और परिवार के प्रति अपने प्यार को दुनिया के साथ शेयर करने का एक मौका। मुझे ये मौका मिला मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं'।

कब रिलीज होगी डॉक्यूमेंट्री

उन्होंने आगे कहा, 'कपूर परिवार में पले-बढ़े, खाना और सिनेमा सिर्फ जुनून नहीं थे, ये वो पल थे जो हमें एक साथ लाते थे। असली जादू खाने की मेज पर होता है, जहां कहानियां, हंसी और यादें हमें परिभाषित करती हैं कि हम कौन हैं। यह फिल्म उस विरासत का सम्मान करने, हमें जोड़ने वाले बंधनों का जश्न मनाने और खाने व परिवार की गर्मजोशी को साझा करने का मेरा तरीका है'। 'डाइनिंग विद द कपूर्स' नेटफ्लिक्स पर 21 नवंबर, 2025 को रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें- Diwali 2025: Alia Bhatt ने ससुराल में यूं मनाई दीवाली, पटाखा बन फैशन में ननद और देवरानियों को छोड़ा पीछे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।