Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'भाभी जान भाव नहीं देती और ये हैं कि...' फैन के कमेंट पर Kareena Kapoor की ननद का कड़क जवाब

    Updated: Fri, 17 Oct 2025 07:16 PM (IST)

    सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की बहन सबा पटौदी ने अपने भाई और भाभी करीना कपूर खान को उनकी 13वीं शादी की सालगिरह पर एक दिल छू लेने वाली पोस्ट के जरिए शुभ ...और पढ़ें

    करीना कपूर खान के साथ सबा पटौदी (फोटो-इंस्टाग्राम)

    करीना कपूर खान के साथ सबा पटौदी (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की बहन सबा पटौदी (Saba Pataudi) ने सैफ और करीना कपूर की शादी की सालगिरह के मौके पर एक प्यारी सी पोस्ट शेयर की थी। एक तरफ जहां कुछ लोग उनकी पोस्ट को खूब प्यार दे रहे,वहीं कुछ लोगों ने उनकी आलोचना भी की।

    सबा ने भाभी करीना के लिए किया पोस्ट

    सबा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर करीना और सैफ की अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "सालगिरह स्पेशल। भाई और भाभीजान के लिए, जब आप दोनों डेटिंग कर रहे थे तब मैंने जो तस्वीरें खींची थीं, उनमें से अब ली गई तस्वीरों को देखकर ऐसा लगता है जैसे समय थम गया हो। आप दोनों में अभी भी वह खास केमिस्ट्री और वाइब है, जबकि एक आपको पागल कर देता है यानी भाई। दूसरा धैर्यवान है और बहुत धैर्यवान, इस समय!!! यानी बेबो। साथ में... आप कमाल हैं। महशाअल्लाह। मुझे सेल्फी सिखाने से लेकर साथ में पोज़ देने तक... बेबो, मैं आपके सीधे-सादे रवैये की प्रशंसा करती हूं। आपने इसे वास्तविक रखा है। परिवार में आपका स्वागत है... फिर से।

    यह भी पढ़ें- शाहरुख संग काम किया तो हुआ डिप्रेशन? 'रा.वन' के फ्लॉप होने पर बोले अनुभव सिन्हा!

    "भाई। तुम हमेशा मेरे प्यारे भाई रहोगे। तुम दोनों को शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं। एक-दूसरे को देखते रहो, उस प्यार के साथ जो उस शादी की तस्वीर में झलक रहा है जिसने उस पल को... पूरी तरह से कैद कर लिया। प्यार और दुआएं। हमेशा।"

    WhatsApp Image 2025-10-17 at 5.29.27 PM (2)

    यूजर्स ने की सबा की आलोचना

    लोगों ने ये कहते हुए सबा को ट्रोल किया कि करीना कभी उनकी पोस्ट पर रिएक्ट नहीं करतीं। ऐसी ही एक टिप्पणी ने सबा का ध्यान खींचा और उन्होंने करारा जवाब देने का फैसला किया।सबा की पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा,“भाभी जान लिफ्ट नहीं देती ज्यादा आपको ना कभी पोस्ट लाइक करती हैं। वह सब सोहा को देती हैं और आप उनकी तारीफ में कसीदे पड़ती रहती हैं।” इस पर सबा ने जवाब दिया,"दूसरों को खुश करने में मुझे खुशी होती है। आप क्या करते हैं यह मायने रखता है। दूसरे क्या करते हैं यह उनकी पसंद है।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Golmaal 5: लौट रही है 'गोपाल एंड मंडली'! Ajay Devgn की कॉमेडी फिल्म 'गोलमाल 5' आया लेटेस्ट अपडेट