'अपने अंदाज में जवाब दिया...' डायरेक्टर ने Thalapathy Vijay को किया सपोर्ट, तृषा के साथ अफेयर पर थी चर्चा
विजय थलापति और पत्नी संगीता के तलाक की खबरों के बीच, तृषा कृष्णन के साथ उनके अफेयर की चर्चा है। हाल ही में दोनों को एक वेडिंग रिसेप्शन में साथ देखा गय ...और पढ़ें
-1772851940567_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विजय थलापति और उनकी पत्नी संगीता के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। एक्ट्रेस की पत्नी ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है। संगीता ने उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का इल्जाम लगाया है। वहीं कई लोगों का मानना है कि विजय का तृषा के साथ अफेयर चल रहा है क्योंकि दोनों अक्सर साथ नजर आते हैं।
वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे थे विजय
इस बीच विजय और तृषा का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो इन अफवाहों के बीच एक रिसेप्शन अटेंड करते नजर आए। यह जोड़ी निर्माता कलपथी एस. सुरेश और मीनाक्षी सुरेश के बेटे के रिसेप्शन में चेन्नई पहुंची थी। इसके बाद से सोशल मीडिया पर इनकी काफी आलोचना हुई। अब निर्देशक मोहन जी क्षत्रिय ने 'एक्स' पर विजय और तृषा के सार्वजनिक रूप से साथ दिखने पर उनके साहस की प्रशंसा की है।
Actor vijay sir answers everyone in his style and shuts down all rumors.. He has guts👍👍👍 pic.twitter.com/sfJZkekBJv
— Mohan G Kshatriyan (@mohandreamer) March 5, 2026
यह भी पढ़ें- 'हम अंडरग्राउंड होकर...', वेडिंग सेलिब्रेशन के बाद Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda का ये है प्लान
के मोहन ने किया विजय को सपोर्ट
उन्होंने लिखा, "अभिनेता विजय सर अपने ही अंदाज में सबको जवाब देते हैं और सभी अफवाहों को खारिज कर देते हैं... उनमें हिम्मत है।" हालांकि मोहन ने बाद में इस मामले में सफाई दी कि वो विजय और तृषा के अफेयर को बिल्कुल भी सपोर्ट नहीं करते। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "मीडिया के एक ग्रुप का इस्तेमाल करके उनके खिलाफ एक कहानी गढ़ी गई... उन्होंने अपने तरीके से उस कहानी को तोड़ दिया। मुझे उनका यह साहस सराहनीय लगा। इसका मतलब यह नहीं है कि मैं उनके अफेयर को सपोर्ट कर रहा हूं... अगर आप सभी को यह समझ नहीं आता, तो मैं क्या कर सकता हूं... हमेशा की तरह कहानियों के जाल में फंस जाऊंगा।"
खबरें और भी
They set an narrative against him using a group of media.. He broke that narrative with his own way.. I appreciated that guts.. It doesn't mean am supporting illegal affairs.. If you all doesn't get this means what can I do.. Fall in Narratives as usual.. https://t.co/VW2P56I1Es
— Mohan G Kshatriyan (@mohandreamer) March 6, 2026
यूजर ने कहा- आपको अनफॉलो कर रहा
इस मामले में विजय के कई फैंस भी उनकी आलोचना कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- 'मेरे मन में आपके लिए बहुत इज्जत है। मुझे विश्वास था कि आप अच्छे कामों के लिए, हमारी संस्कृति और धर्म के लिए खड़े हैं। लेकिन इस पोस्ट ने सच्चाई उजागर कर दी। इससे पता चलता है कि फिल्म इंडस्ट्री में नाम और पैसे के लिए कुछ भी किया जा सकता है। फिल्मों में दिखाए जाने वाले वैल्यू शायद ही कभी वास्तविक जीवन में फॉलो की जाती हो। मैं आपको अनफॉलो कर रहा हूं।'
बता दें कि थलपति विजय और संगीता की शादी परिवार की पसंद से हुई थी। दोनों की शादी को 27 साल हो गए हैं और उनके दो बच्चे हैं।