Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Disha Patani और टाइगर श्रॉफ को एक साथ ट्रेवलिंग करते हुए किया गया स्पॉट, दोनों के बीच हो चुका है ब्रेकअप

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 02 Jul 2023 12:14 AM (IST)

    Disha Patani And Tiger Shroff Video दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ ने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। दोनों ने पिछले साल ब्रेकअप कर लिया था। इस बीच अब ...और पढ़ें

    Disha Patani And Tiger Shroff Video, Disha Patani news
    Disha Patani And Tiger Shroff Video, Disha Patani news

    नई दिल्ली, जेएनएन। Disha Patani And Tiger Shroff Video: दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ को एक साथ यात्रा करते हुए देखा गया। दोनों को दिल्ली एयरपोर्ट पर साथ देखा गया है। दोनों एक कार्यक्रम में भाग लेने दिल्ली पहुंचे हैं। दोनों ने मैट्रिक फाइट नाइट को एन्जॉय किया है। इस अवसर पर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ भी नजर आ रही है। 

    टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का ब्रेकअप कब हुआ था?

    टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी को लेकर खबर आई थी कि दोनों ने पिछले वर्ष अलग होने का निर्णय लिया था। दोनों ने भी इस खबर की पुष्टि नहीं की थी। अब दोनों के ब्रेकअप होने की खबर के बाद दोनों को पहली बार एक साथ स्पॉट किया गया है।

    दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ को कहां देखा गया है?

    दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ को एक साथ एक ही फ्लाइट में यात्रा करते हुए देखा गया है। शनिवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों के कार्यक्रम में भाग लेने की तस्वीरें भी वायरल हो रही है। उन दोनों के साथ टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ में नजर आ रही है।

    दिशा पाटनी के साथ टाइगर श्रॉफ के अलावा और कौन है?

    दिशा पाटनी टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ के बीच में बैठी हुई नजर आ रही है। वहीं, प्लेन में दिशा पाटनी मस्ती के मूड में है और टाइगर श्रॉफ गंभीर मुद्रा में बैठे हुए हैं। मैच के दौरान तीनों को मैच एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है।

    खबरें और भी

    दिशा पाटनी का जन्मदिन कब था?

    इस बीच 13 जून को दिशा पाटनी का 31वां जन्मदिन था। इस अवसर पर टाइगर श्रॉफ ने दिशा पाटनी के लिए एक प्यारा मैसेज लिखा था। उन्होंने दिशा पाटनी के साथ की अपनी एक फोटो भी शेयर की थी। यह फिल्म बागी 2 के प्रमोशन के दौरान की थी।

    दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ क्यों अलग हुए थे?

    दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ ने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी जोड़ी फैंस को भी काफी पसंद आती थी। हालांकि, शादी को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई और दोनों के रास्ते अलग हो गए। इसके बावजूद, दोनों एक-दूसरे के दोस्त हैं और सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे को फॉलो करते हैं और एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट करते हैं।