Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    What!!! 12 साल पहले ऐसी दिखती थीं Disha Patani, एक्ट्रेस का फर्स्ट ऑडिशन वीडियो देख चकरा जाएगा दिमाग!

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Tue, 08 Aug 2023 04:56 PM (GMT+05:30)

    Disha Patani First Audition Video बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी एक्टिंग से ज्यादा अपनी बोल्डनेस के लिए लाइमलाइट बटोरती हैं। हालांकि अपनी सुंदरता से मंत ...और पढ़ें

    Disha Patani का फर्स्ट ऑडिशन वीडियो आया सामने। Photo-Instagram
    Disha Patani का फर्स्ट ऑडिशन वीडियो आया सामने। Photo-Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Disha Patani First Audition Video: दिशा पाटनी को इंडस्ट्री में 8 साल हो गये हैं। उन्होंने कुछ हिट फिल्में कीं तो कुछ फ्लॉप। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2015 में साउथ फिल्म 'लोफर' से की थी। उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से मिली थी।

    सुशांत सिंह राजपूत के साथ 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' करने के बाद दिशा पाटनी (Disha Patani) 'नेशनल क्रश' बन गई थीं। लोग उनकी खूबसूरती और प्यारी मुस्कुराहट के दीवाने हो गये थे, लेकिन अगर आप उनका पहला ऑडिशन वीडियो देखेंगे तो आप एक पल के लिए धोखा खा जाएंगे। उनका वीडियो देख आप उन्हें पक्का पहचान नहीं पाएंगे।

    दिशा पाटनी का फर्स्ट ऑडिशन वीडियो

    हाल ही में, हमारे हाथ दिशा पाटनी का फर्स्ट ऑडिशन वीडियो लगा है, जिसे देख एक मिनट के लिए आप हैरान रह जाएंगे। क्लिप में व्हाइट टैंक टॉप और ब्लैक शॉर्ट में दिशा ऑडिशन देती हुई नजर आ रही हैं। उनके हाथ में एक बोर्ड है, जिसमें उनकी पर्सनल डिटेल लिखी हुई। ऑडिशन के वक्त दिशा सिर्फ 19 साल की थीं। उन्होंने अपनी राइट और लेफ्ट प्रोफाइल में क्यूट स्माइल के साथ ऑडिशन दिया।

    दिशा का ये क्लिप देखकर कोई भी सकते में पड़ जाएगा। वह आज पहले से कई गुना ज्यादा बदल गई हैं। आज वह बी-टाउन की बोल्ड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं। सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर एक्ट्रेस इंटरनेट का तापमान बढ़ा देती हैं।

    खबरें और भी

    दिशा पाटनी की फिल्में

    दिशा पाटनी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ मॉडलिंग की और फिर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। 'लोफर' और 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' के अलावा दिशा 'बागी 2', 'मलंग', 'राधे', 'कुंग फू योगा' और 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आ चुकी हैं।

    दिशा के पास हैं ये बड़ी फिल्में

    दिशा पाटनी को आखिरी बार 'एक विलेन रिटर्न्स' में अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम और तारा सुतारिया के साथ देखा गया था। ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। अब दिशा के पास बैक-टू-बैक बिग बजट की फिल्में कतार में हैं। वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'योद्धा' (Yodha), प्रभास-दीपिका पादुकोण स्टारर 'प्रोजेक्ट के' और सूर्या संग 'कंगुवा' में दिखाई देंगी।