Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Disha Patani पर टूटा दुखों का पहाड़, एक ही दिन में दो करीबियों को खोया? इंटरनेट यूजर्स भी हुए शॉक्ड

    Updated: Thu, 25 Jun 2026 03:16 PM (IST)

    दिशा पाटनी ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए अपने पेट्स की मौत की जानकारी शेयर की। उनका ये पोस्ट देखकर फैंस भी हैरान हैं। ...और पढ़ें

    दिशा पाटनी के पेट्स का हुआ निधन/ फोटो Instagram

    दिशा पाटनी के पेट्स का हुआ निधन/ फोटो Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिशा पाटनी पर दुखों को पहाड़ टूट पड़ा है, क्योंकि 'वेलकम टू द जंगल' एक्ट्रेस ने एक ही दिन में अपने दो दिल के सबसे करीब पेट्स को खो दिया है। इस बात की जानकारी खुद दिशा पाटनी (Disha Patani) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर की है। इस खबर को सुनने के बाद फैंस जितना दुखी हैं, उससे कई ज्यादा हैरान हैं।

    दिशा पाटनी ने फैंस के साथ बांटा अपना दर्द

    दिशा पाटनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो फोटोज शेयर की है, जिसमें पहली उनकी डॉग 'बेला' की है और दूसरी उनकी कैट 'जैस्मिन' की। दिशा पाटनी ने डॉग बेला की कई फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "प्यारी बेला...मेरी जिंदगी में इतने कलर्स भरने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। हमारा घर चुनने के लिए और मुझे अपनी मां के रूप में चुनने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। तुमने मुझे सिखाया है प्यार क्या है। मैं तुम्हारी आंखों में पूरा यूनिवर्स देखती थी। मैं तुम्हे बहुत मिस कर रही हूं और तुमसे दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे मेरे सबसे प्यारे बच्चे।"

    disha patani 1

    यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार ने फ्लाइट में चट कर डाली रसमलाई और तड़का दाल, दिशा पाटनी ने पिता से मंगवाया था घर का खाना

    तुम हमेशा मेरी प्रिंसेस रहोगी- दिशा पाटनी

    दिशा पाटनी ने आगे लिखा, "मेरी प्यारी जैस्मिन, सबसे प्यारा बच्चा होने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। मैं तुम्हारी मां बनने के लिए ग्रेटफुल हूं,तुंम हमेशा मेरी प्रिंसेस रहोगी। जब तुम्हारे नन्हें पैर मेरे हाथों को छूते थे, वह सबसे खूबसूरत एहसास था, जिन्हें मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं और तुम्हें बहुत ज्यादा मिस कर रही हूं। रेस्ट इन पीस माय बेबी। तुम हमेशा मेरे दिल में जिंदा रहोगी।"

    disha 1

    आपके साथ ये क्या हो रहा है- यूजर्स

    दिशा पाटनी ने सेम दिन पर जो पेट्स की मौत की खबर शेयर की, तो सोशल मीडिया पर यूजर्स भी हैरान हो गए और ये सोचने लगे कि दोनों का निधन सेम डे पर हुआ है, या अलग-अलग। एक यूजर ने लिखा, "दूसरे पालतू जानवर की भी सेम डे पर डेथ हुई?? क्या हो रहा है ये?" दूसरे यूजर ने लिखा, "आपके साथ ये हो क्या रहा है?"

    खबरें और भी

    कई यूजर्स दिशा के अपने सबसे प्यारे पेट्स को खोने पर हिम्मत रखने के लिए कह रहे हैं और उनके डॉग और कैट को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- सूरज से अलगाव के बाद Disha Patani संग बॉन्डिंग पर बोलीं Mouni Roy? कहा- 'खुद को लकी मानती हूं कि...'