सूरज से अलगाव के बाद Disha Patani संग बॉन्डिंग पर बोलीं Mouni Roy? कहा- 'खुद को लकी मानती हूं कि...'
सूरज नांबियार से शादी टूटने और दिशा पाटनी संग क्लोज बॉन्डिंग के बीच पहली बार मौनी रॉय ने दोस्ती को लेकर दिल की बात कही है, जिसने सभी ट्रोल्स का मुंह ब ...और पढ़ें

दिशा पाटनी और फीमेल फ्रेंड्स पर बोलीं मौनी रॉय/ फोटो- Instagram
HighLights
मौनी रॉय ने फीमेल फ्रेंडशिप पर तोड़ी चुप्पी
दिशा पाटनी संग बॉन्डिंग को लेकर बटोरती हैं सुर्खियां
मौनी रॉय ने कहा-लड़कियां दोस्त बहुत जरूरी है
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'है जवानी तो इश्क होना है' में अहम किरदार निभाने वाली मौनी रॉय पिछले कुछ महीनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में थीं। अपने पति और दुबई बेस्ड बिजनेस सूरज नांबियार से चार साल बाद अलग हुईं एक्ट्रेस की शादी को लेकर कई कयास लगाए जा रहे थे।
मौनी रॉय ने ही नहीं, बल्कि उनकी सबसे करीबी दोस्त दिशा पाटनी ने भी सूरज को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया था, जिसे लेकर दोनों सुर्खियों में आ गई थीं। अब हाल ही में मौनी रॉय ने दिशा पाटनी और अपनी अन्य फीमेल फ्रेंड्स के साथ क्लोज बॉन्डिंग पर चुप्पी तोड़ते हुए करारा जवाब दिया है।
मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं-मौनी रॉय
मुंबई मनोरंजन संवाददाता की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूरज नांबियार से अलग होने के बाद मिल रही अलग-अलग टिप्पणियों के बीच आगे बढ़ने को लेकर कहती हैं, ‘अपने रास्ते पर चलो, अपना काम करो। आपके दोस्त, परिवार और अपने लोग आपको अच्छी तरह से जानते हैं। अपने आसपास ऐसे लोगों को रखो, जो सच में आपकी कमियां बताते हैं, ऐसे लोग नहीं, जो सिर्फ आपकी हां में हां मिलाते हैं। इस मामले में मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मेरे पास ऐसे दोस्त और परिवार है। जिन्होंने हमेशा मेरा साथ एक चट्टान की भांति अडिग रहकर दिया है।"
यह भी पढ़ें- तलाक के बाद Mouni Roy को आई दिशा पाटनी की याद, फोटो शेयर कर अचानक क्यों की डिलीट?

अच्छे बुरे वक्त में मौनी रॉय का साथ दिया है
मौनी रॉय ने आगे कहा, "मेरे पास हमेशा से ही बहुत अच्छी सहेलियां रही हैं, जिन्होंने मेरे अच्छे-बुरे हर वक्त में मेरा साथ दिया है। किसी भी लड़की के लिए उसके आसपास ऐसी सपोर्ट करने वाली लड़कियां होना बहुत आवश्यक है। दोनों के बीच किसी भी तरह का अहंकार या जलन की भावना नहीं होनी चाहिए। मेरी सहेलियां बेस्ट हैं।" बता दें कि सूरज और मौनी के अलगाव के मामले में भी इंटरनेट मीडिया पर दिशा का नाम खींचा गया था।
खबरें और भी

दिशा के अलावा फिल्म इंडस्ट्री में कृष्णा श्रॉफ और मंदिरा बेदी और आमना शरीफ समेत दूसरी लड़कियों से भी मौनी की अच्छी दोस्ती है। वह अक्सर अपनी करीबी दोस्तों के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो भी शेयर करती हैं।
यह भी पढ़ें- Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai में Mouni Roy बनीं Varun Dhawan की मां, हैरान हुए यूजर्स बोले - एक साल का अंतर?