Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मौनी-सूरज के 'तलाक' रूमर्स में कूदीं Disha Patani! 'नागिन' की वफादार सहेली ने 'एक्स जीजा' को झट से किया अनफॉलो

    Updated: Tue, 12 May 2026 11:35 AM (IST)

    मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार की मैरिड लाइफ में चल रही प्रॉब्लम के बीच अब एक्ट्रेस की दोस्त दिशा पाटनी ने बड़ा कदम उठाया है। ...और पढ़ें

    मौनी रॉय की दोस्ती के लिए दिशा पाटनी ने किया ये काम/ फोटो- Instagram

    मौनी रॉय की दोस्ती के लिए दिशा पाटनी ने किया ये काम/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौनी रॉय इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी शादीशुदा जिंदगी में दरार पड़ गई है। इस बात का अंदाजा लोगों को मौनी रॉय और सूरज नांबियार के इंस्टाग्राम अकाउंट से मिला है, जहां इन दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर लिया। मौनी रॉय के नक्शे कदम पर चलते हुए अब उनकी करीबी दोस्त दिशा पाटनी ने भी एक बड़ा कदम उठाया है।

    मौनी के बाद दिशा पाटनी ने भी सूरज से बढ़ाई दूरी?

    मौनी रॉय और दिशा पाटनी कितने अच्छे दोस्त हैं, इस बात का अंदाजा आपको उनके इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीरों से हो ही गया होगा। अब रिपोर्ट्स की मानें तो, मौनी से अपनी पक्की दोस्ती की खातिर दिशा पाटनी ने भी दुबई बेस्ड बिजनेसमैन सूरज नांबियार से दूरी बना ली है। लोनली प्रभ नामक एक एक्स अकाउंट ने पोस्ट करते हुए लिखा, "मौनी रॉय के बाद अब दिशा पाटनी ने भी सूरज नांबियार को अनफॉलो कर दिया है। यह सबसे शॉकिंग न्यूज है बॉलीवुड में। कई लोगो का दिल टूटने वाला है।

    यह भी पढ़ें- Mouny Roy और सूरज नांबियार की शादी में आई दरार? एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो; फैंस के बीच मची खलबली

    disha patani

    अमेरिकन टूर के दौरान हुई थी दिशा-मौनी की दोस्ती

    दिशा पाटनी और मौनी रॉय की दोस्ती आज के समय में सबसे गहरी दोस्ती है। दोनों की दोस्ती की शुरुआत अक्षय कुमार के 2023 में 'द एंटरटेनर्स' अमेरिकन टूर के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे वह एक साथ कई मौकों पर नजर आने लगे। पार्टी करनी हो या फिर जिम वर्कआउट करना, हॉलीडेज पर मैचिंग आउटफिट पहनना कई मौकों पर दोनों की दोस्ती देखने को मिली है। एक इंटरव्यू में मौनी रॉय ने साफ शब्दों में कहा था कि वह दोनों भले ही दोस्त हैं, लेकिन वह दिशा को अपनी दोस्त मानती हैं। उनके मन में एक-दूसरे के लिए बहुत सम्मान है।

    दिशा मौनी

    2022 में गोवा में सूरज संग मौनी ने की थी वेडिंग 

    आपको बता दें कि कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद सूरज नांबियार और मौनी रॉय ने 27 जनवरी 2022 में गोवा के कैंडोलिम के 'हिल्टन गोवा रिजॉर्ट में शादी की थी। सूरज मलयाली हैं और मौनी बंगाली, इसलिए कपल ने दोनों ही रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। इन दोनों की शादी में कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'बकवास करने के पैसे...' Mouni Roy को कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए ट्रोल करने वालों को पवित्रा पुनिया ने लगाई लताड़