Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Exclusive: सिनेमाघरों में होगा 'मुन्ना भैया' का भौकाल, 'Mirazapur: The Movie' पर दिव्येंदू ने दिया बड़ा अपडेट

    Updated: Fri, 29 May 2026 03:16 PM (IST)

    दिव्येंदू शर्मा ने 'मिर्जापुर: द मूवी' को लेकर बड़ा अपडेट दिया है, जिसमें उन्होंने बताया कि इस बार फिल्म में सीरीज से हटकर क्या होगा? ...और पढ़ें

    'मिर्जापुर: द मूवी' को लेकर दिव्येंदू ने दिया बड़ा अपडेट

    'मिर्जापुर: द मूवी' को लेकर दिव्येंदू ने दिया बड़ा अपडेट

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर भौकाल टाइट करने वाली सीरीज मिर्जापुर का लगभग हर कोई दीवाना है। इस सीरीज ने हर तरफ खूब सुर्खियां बटोरीं और अब जल्द ही इस सीरीज का फिल्मी रूप हमें बड़े पर्दे पर दिखने वाला है। 'मिर्जापुर: द मूवी' को लेकर इस वक्त खूब चर्चा हो रही है और अब खुद 'मुन्ना त्रिपाठी' ने फिल्म को लेकर एक जबरदस्त जानकारी साझा की है।

    कैसी होगी 'मिर्जापुर: द मूवी'?

    OTT पर गदर काटने के बाद मिर्जापुर द मूवी के लिए दर्शकों को लंबे वक्त से इंतजार है। हर किसी को उम्मीद है कि इस बार फिल्मी वर्जन में हमें क्या नया देखने को मिलेगा। 'मिर्जापुर: द मूवी' (Mirzapur: The Movie) में इस बार कहानी आगे बढ़ेगी और इस बार की कहानी में कई नए दांव-पेंच होंगे।

    mir

    हाल ही में फिल्म को लेकर एक एक्सक्लुसिव जानकारी हमारे हाथ लगी है। दरअसल दैनिक जागरण के साथ बातचीत में दिव्येंदू शर्मा ने बताया कि इस बार फिल्म में क्या होगा। फिल्म में मुन्ना त्रिपाठी का किरदार निभाने वाले दिव्येंदू ने बताया कि, जो जादू मिर्जापुर सीरीज के पहले सीजन में हुआ और इस बार वही होगा।

    Divyendyyy

    क्या बोले दिव्येंदू शर्मा?

    अपनी फिल्म 'पेड्डी' (Peddi) के प्रमोशन के दौरान दैनिक जागरण के साथ बातचीत में दिव्येंदू ने 'मिर्जापुर: द मूवी' को लेकर बताया कि,

    ''मैं सच कहूं तो इस बार फिल्म में बहुत कुछ अलग होगा। ये बिल्कुल एक विंटेज कहानी होगी। दर्शकों को जो मजा मिर्जापुर सीरीज के पहले सीजन में आया था, इस बार उन्हें वैसा ही मजा इस बार फिल्म के वर्जन में आने वाला है। हालांकि इस बार तरीका थोड़ा अलग होगा। इस विंटेज वाले फील में कहानी और हालात थोड़े बहले हुए होंगे। यकीनन दर्शकों को इस बार बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है।''

    mirzapur the

    इसके अलावा दिव्येंदू ने इस इंटरव्यू में हालिया Netflix रिलीज ग्लोरी को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि वो बेहद खुश हैं कि, उन्हें 'ग्लोरी' (Glory) को लेकर इतना प्यार मिला है।

    खबरें और भी

    आपको बता दें कि इस बार, सीरीज से इतर फिल्म को और भी ज्यादा जबरदस्त तरीके से बनाया गया है और मेकर्स इसे कहीं बड़े लेवल पर ले जाने के लिए तैयार है। इस फिल्म का मकसद इसे पहले से कहीं ज्यादा बड़ा, डार्क और सिनेमैटिक बनाना है। जबरदस्त एक्शन, अल्टीमेट ड्रामा और कहानी में नए किरदारों की एंट्री के साथ-साथ फैंस के पसंदीदा चेहरों की वापसी के साथ, यह फिल्म मिर्जापुर की दुनिया में भौकाल मचाएगी।

    105776-royrynumfc-1542348480

    फिल्म में पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi), अली फजल (Ali Fazal), दिव्येंदु, अभिषेक बनर्जी, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, सोनल चौगान, राजेश तैलंग और कुलभूषण खरबंदा समेत कई स्टार्स दिखने वाले हैं।

    फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है तो वहीं रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले ये फिल्म बन रही है। 4 सितंबर 2026 को फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

    यह भी पढ़ें- गद्दी वही, दांव-पेंच नए! 'Mirzapur: The Movie' पर बड़ा खुलासा, OTT के बाद थिएटर्स में गर्दा उड़ाएंगे 'कालीन भैया'