Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गद्दी वही, दांव-पेंच नए! 'Mirzapur: The Movie' पर बड़ा खुलासा, OTT के बाद थिएटर्स में गर्दा उड़ाएंगे 'कालीन भैया'

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 04:01 PM (IST)

    ओटीटी पर धूम मचाने के बाद, 'मिर्जापुर: द मूवी' अब बड़े पर्दे पर आने को तैयार है। यह फिल्म सीरीज से भी बड़े पैमाने पर, डार्क और सिनेमैटिक होगी, जिसमें ...और पढ़ें

    मिर्जापुर: द मूवी पर आया बड़ा अपडेट

    मिर्जापुर: द मूवी पर आया बड़ा अपडेट

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। OTT पर भौकाल मचाने के बाद अब मिर्जापुर की तैयारी बड़े पर्दे की है। 'मिर्जापुर: द मूवी' जल्द ही सिनेमाघरों का रुख कर रही है। फिल्म का ऑफिशियल ऐलान हो चुका है और अब फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार किया जा रहा है।

    इसी बीच अब फिल्म से जुड़ी एक महत्त्वपूर्ण जानकारी सामने आई है, जिसे जानने के बाद मिर्जापुर के फैंस और ज्यादा फिल्म के लिए उत्साहित हो उठेंगे।

    मिर्जापुर फिल्म में क्या होगा खास?

    जी हां, 'मिर्जापुर: द मूवी' (Mirzapur: The Movie) में इस बार कहानी आगे बढ़ेगी और इस बार की कहानी में कई नए दांव-पेंच होंगे। हाल ही में फिल्म को लेकर एक एक्सक्लुसिव जानकारी हमारे हाथ लगी है।

    यह भी पढ़ें- OTT के बाद बॉक्स ऑफिस पर दिखेगा 'त्रिपाठियों' का भौकाल, Mirzapur: The Film की शूटिंग पूरी; अब होगा 'खूनी खेल'!

    pankaj tr

    फिल्म से जुड़े एक सोर्स ने हमें जानकारी दी है कि,

    "मिर्जापुर: द मूवी इस फ्रेंचाइजी इस बार बड़े स्कैल पर दिखेगी। सीरीज से इतर इस बार फिल्म को और भी ज्यादा जबरदस्त तरीके से बनाया गया है और मेकर्स इसे कहीं बड़े लेवल पर ले जाने के लिए तैयार है। इस फिल्म का मकसद इसे पहले से कहीं ज्यादा बड़ा, डार्क और सिनेमैटिक बनाना है। जबरदस्त एक्शन, अल्टीमेट ड्रामा और कहानी में नए किरदारों की एंट्री के साथ-साथ फैंस के पसंदीदा चेहरों की वापसी के साथ, यह फिल्म मिर्जापुर की दुनिया में भौकाल मचाएगी।

    mirzapur the

    कब आएगी 'मिर्जापुर: द मूवी'?

    इसके अलावा उम्मीद है कि कहानी में नए ट्विस्ट एंड टर्न्स भी देखने को मिलेंगे और बड़े पैमाने पर फिल्म को तैयार किया गया है, ताकि एक शानदार थिएट्रिकल एक्सपीरियंस दर्शकों तक पहुंच सके। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर काफी वक्त से अलग-अलग जानकारियां आ रही हैं।

    हालांकि फिल्म की रिलीज डेट अभीतक 4 सितंबर 2026 ही मानी जा रही है। मतलब जनमाष्टमी के दिन इस बार मिर्जापुर का भौकाल बड़े पर्दे पर दिखेगा।

    mirzapurre

    फिल्म में पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi), अली फजल (Ali Fazal), दिव्येंदु, अभिषेक बनर्जी, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, सोनल चौगान, राजेश तैलंग और कुलभूषण खरबंदा समेत कई स्टार्स दिखने वाले हैं।

    खबरें और भी

    फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है तो वहीं रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले ये फिल्म बन रही है। अब देखते हैं कि इस बार मिर्जापुर की गद्दी पर विराजमान होने के लिए कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया के साथ और कौन-कौन नया चक्रव्यू रचेगा, इसका खुलासा 4 सितंबर (Mirzapur The Movie Release Date) को हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Mirzapur की गद्दी के लिए महासंग्राम, नोट कर लीजिए तारीख... सितंबर में फिर 'भौकाल' मचाने आ रहे हैं 'कालीन भैया'