Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diwali 2023: दीपिका पादुकोण क्यों नहीं भूलेंगी दिवाली का त्योहार और रणबीर के लिए क्यों खास है दीपावली?

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Fri, 10 Nov 2023 05:23 PM (IST)

    Diwali 2023 रविवार को दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। देशभर में इसकी तैयारियों की रौनक घरों से लेकर रास्तों तक नजर आ रही है। बॉलीवुड में भी द ...और पढ़ें

    बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए खास है दिवाली। फोटो- इंस्टाग्राम
    बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए खास है दिवाली। फोटो- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. दिवाली रविवार को मनाई जाएगी
    2. सलमान खान की टाइगर 3 रिलीज होगी
    3. दीपिका ने दिवाली पर डेब्यू किया था

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिवाली का त्योहार सभी के लिए बेहद स्पेशल होता है। इस त्योहार से कई यादें भी जुड़ी होती हैं। किसी का बचपन तो किसी का करियर, दिवाली के त्योहार से जुड़ा है। बॉलीवुड में भी इस त्योहार पर धूमधाम नजर आती है।

    रियल लाइफ से लेकर पर्दे तक, दिवाली ने सिनेमा को प्रभावित किया है, मगर कुछ यादें ऐसी हैं, जो उन सेलिब्रिटीज के लिए त्योहार को स्पेशल बनाती हैं। 

    दीपिका पादुकोण

    दीपिका, दिवाली के त्योहार को कभी भूल नहीं सकतीं, क्योंकि उनकी डेब्यू फिल्म ओम शांति ओम 2007 में दिवाली पर ही रिलीज हुई थी और बेहद सफल रही थी। फराह खान निर्देशित फिल्म में शाह रुख खान और अर्जुन रामपाल ने प्रमुख किरदार निभाये थे। 

    यह भी पढ़ें: Alia-Ranbir से लेकर गौहर-जैद तक, अपने बच्चों के संग ये सितारे मनाएंगे अपनी पहली दिवाली

    रणबीर कपूर- सोनम कपूर

    2007 की दिवाली पर ओम शांति ओम के साथ संजय लीला भंसाली की सांवरिया भी रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म भले ही सफल ना रही हो, मगर इससे बॉलीवुड को दो शानदार सितारे मिले- रणबीर कपूर और सोनम कपूर। जाहिर है, दिवाली का त्योहार इन दोनों के लिए भी हमेशा स्पेशल रहेगा। आखिर फिल्म इंडस्ट्री में इसी फिल्म से दोनों ने कदम रखा था। 

    बॉक्स ऑफिस ने यादगार बनायी दिवाली

    दिवाली पर रिलीज होने वाली फिल्मों का बॉक्स ऑफिस नतीजा मिलाजुला रहा है। मगर, कुछ सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने सफलता का स्वाद चखा है। इनमें सलमान खान, अजय देवगन, शाह रुख खान शामिल हैं। 

    खबरें और भी

    पिछले दस सालों में दिवाली के मौके पर शाह रुख की तीन फिल्में 'जब तक है जान', 'हैप्पी न्यू ईयर' और 'रा.वन' रिलीज हुई थीं। रा.वन को छोड़ दोनों फिल्में सफल रही हैं।  शामिल हैं।

    अजय देवगन की पिछले दस सालों में दिवाली पर पांच फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें 'ऑल द बेस्ट: फन बिगिन्स', 'गोलमाल 3', 'सन ऑफ सरदार', 'शिवाय' और 'गोलमाल अगेन' शामिल हैं। ये सभी फिल्में सफल रहीं।

    इस साल सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 दिवाली पर आ रही है। ये उनसे लिए सबसे खास दिवाली बन गयी है।

    यह भी पढ़ें: Diwali 2023: दिवाली पर दिखना है खूबसूरत, तो इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के एथनिक लुक से लें इंस्पिरेशन

    इन कपल्स की पहली दिवाली

    बॉलीवुड के कई स्टार्स इस साल शादी शादी के बंधन में बंध गए हैं। कियारा अडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा, परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा, अथिया शेट्टी-केएल राहुल, स्वरा भास्कर-फहद अहमद, सोनाली सहगल-अशेष सजनानी , मानवी गगरू-वरुण कुमार, शिवालिका ओबेरॉय-अभिषेक पाठक, हंसिका मोटवानी-सोहेल कथूरिया की शादी के बाद पहली दिवाली है।