Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिवाली में Janhvi Kapoor के इस लुक से लूटी वाहवाही, एक्ट्रेस की तस्वीरों से नजरें हटाना मुश्किल

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sat, 11 Nov 2023 05:39 PM (IST)

    जाह्नवी कपूर फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। जाह्नवी एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर अपने लुक्स के लिए भी फेमस हैं। वह अक्सर एक से बढ़कर एक ...और पढ़ें

    Janhvi Kapoor Diwali Party Look. Photo Credit: Instagram
    Janhvi Kapoor Diwali Party Look. Photo Credit: Instagram

    HighLights

    1. जाह्नवी कपूर ने दिवाली पार्टी के लिए अपनाया बोल्ड लुक
    2. साड़ी में एक्ट्रेस ने ढाया कहर
    3. खुद से किया अपना मेकअप

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड डीवा जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक अंदाज में फोटो शेयर कर फैंस का दिल जीतना कभी नहीं भूलतीं। चाहे फोटोशूट हो या फेस्टिव सीजन की तैयारी, जाह्नवी हर अंदाज में खूबसूरत लगती हैं। फैंस एक्ट्रेस की कातिल अदाओं के दीवाने हैं।

    जाह्नवी का फेस्टिव सीजन लुक

    इन दिनों बी टाउन में दिवाली पार्टी पूरे शबाब पर है। हर साल कई सितारे इस फेस्टिव सीजन की पार्टी होस्ट करते हैं। इस बार एक्त कपूर ने स्टार्स से सजी ग्रैंड दिवाली पार्टी का आयोजन किया, जिसमें जाह्नवी कपूर ने अपने हुस्न से कहर बरपा दिया। पर्पल कलर साड़ी में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लगीं। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी कुछ इमेज शेयर की हैं, जिसमें उनकी खूबसूरती से नजरें हटा पाना फैंस के लिए मुश्किल हो रहा है। इन तस्वीरों में एक खास बात भी है।

    अदाओं से भरी है जाह्ववी की तस्वीरें

    जाह्नवी ने वॉल साइड अलग-अलग पोज देते हुए कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन फोटोज के कैप्शन में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपना मेकअप किसी सेलिब्रिटी आर्टिस्ट से न कराकर खुद किया है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैंस मर मिटे हैं। उन्होंने जाह्नवी की तारीफ में काफी कुछ कहा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

    लुक के साथ पसंद आया मेकअप भी

    एक यूजर ने जाह्नवी को देसी गर्ल का टैग दिया। वहीं, एक अन्य यूजर ने एक्ट्रेस के मेकअ पर कमेंट किया, 'ये बहुत अच्छा लग रहा है।' कुछ फैंस ऐसे भी रहे, जिन्होंने उनकी पर्पल साड़ी की तारीफ की, जिसका कलर उन पर खूब फब रहा था। जाह्नवी ने अपने लुक को आंखों के मेकअप और लिप्सटिक को हाईलाइट करते हुए पूरा किया।

    खबरें और भी

    जाह्नवी कपूर प्रोजेक्ट्स

    एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो फैंस उन्हें 'देवारा' में देखेंगे। यह जाह्नवी की साउथ इंडस्ट्री में लीड एक्ट्रेस के तौर पर पहली फिल्म है। यह फिल्म 5 अप्रैल, 2024 को रिलीज होगी। मूवी में जाह्नवी पहली बार जूनियर एनटीआर के साथ स्क्रीनस्पेस शेयर करती नजर आएंगी।

    यह भी पढ़ें: Kriti Sanon Pics: कृति सेनन Diwali पर बनी आइटम बॉम्ब, एक्ट्रेस के गॉर्जियस लुक ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान