Do Deewane Seher Mein Trailer: वैलेंटाइन वीक में होगी प्यार की दस्तक, Mrunal और सिद्धांत की फिल्म का ट्रेलर आउट
संजय लीला भंसाली की नई रोमांटिक फिल्म 'दो दीवाने शहर में' का ट्रेलर जारी हो गया है। इसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर पहली बार साथ नजर आएंगे। यह ...और पढ़ें
-1770205685147_m.webp)
फिल्म के एक सीन में सिद्धांत और मृणाल (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली बहुत जल्द एक रोमांटिक लवस्टोरी 'दो दीवाने शहर में' लेकर आने वाले हैं। इस मूवी में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर पहली बार साथ नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
ये फिल्म वैलेंटाइन वीक पर 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 1.58 मिनट का ट्रेलर एक मार्डन लव स्टोरी की कहानी कहता है जो परफेक्शन को पीछे छोड़ इमोशनल सच की तलाश करता है। गलतफहमियां, सोशल प्रेशर और इमोशन्स के रोलरकोस्टर पर गढ़ी गई ये कहानी एक अनमैच कपल के साथ शुरू होती है जिसमें मृणाल एंड मोमेंट पर शादी के लिए मना कर देती है। वो भी बिना कोई कारण दिए।
यह भी पढ़ें- Mrunal Thakur ने खुद को बताया 'अडिग', धनुष संग शादी की खबरों के बीच किया पहला पोस्ट
दिल छू लेगा फिल्म का म्यूजिक
मृणाल और सिद्धांत बिल्कुल दो अपोजिट लोग हैं। मृणाल को बारिश में उमस और चिपचिप से नफरत हैं जबकि सिद्धांत चतुर्वेदी को उसमें चाय की चुस्की लेना पसंद है। ट्रेलर में एक लाइन है, "हर इश्क परफेक्ट नहीं होता, पर काफी होता है।" ऐसे में दोनों कैसे करीब आते हैं यही कहानी की मुख्य कड़ी है। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर अनुराग सैकिया ने दिया है, जो आपका दिल छू लेगा।
कौन-कौन से कलाकार आएंगे नजर
फिल्म में सिद्धांत और मृणाल के अलावा, इला अरुण, जॉय सेनगुप्ता, आयशा रजा, विराज गेहलानी, संदीपा धर, दीपराज राणा, मोना अंबेगांवकर, अचिंत कौर, नवीन कौशिक और मास्टर इनेश कोटियन भी हैं। फिल्म का टाइटल 1977 की फिल्म घरौंदा के गाने दो दीवाने शहर में से प्रेरित है, जिसमें अमोल पालेकर, जरीना वहाब, श्रीराम लागू और जलाल आगा ने अभिनय किया था।