Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CM विजय की ' Jana Nayagan' के बीच फैंस को याद आया बॉलीवुड का 14 साल पुराना सुपरहिट गाना, अक्षय संग मचाई थी धूम

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 07:53 PM (IST)

    विजय थलपति की फिल्म 'जन नायकन' के बीच फैंस को अक्षय कुमार के एक गाने की याद आ रही है जिसमें उन्होंने कैमियो किया था। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु के सीएम थलपति विजय (Thalapathy Vijay) इन दिनों अपनी आखिरी फिल्म जन नायकन (Jan Nayakan) के लिए चर्चा में हैं। ये विजय की फैन फॉलोविंग ही है कि उनकी फिल्म ने पहले ही दिन शानदार कलेक्शन किया है। लेकिन क्या आपको पता है कि विजय की फैन फॉलोइंग न सिर्फ तमिलनाडु में, बल्कि भारत के कई हिस्सों और विदेशों में भी है?

    जी हां, विजय एक हिंदी फिल्म के मशहूर गाने में भी नजर आए थे? हम बात कर रहे हैं साल 2012 में आई एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'राउडी राठौर' (Rowdy Rathore) की जिसमें अक्षय कुमार ने एक पुलिस अफसर का रोल निभाया था। यह फिल्म तेलुगु हिट 'विक्रमार्कुडु' का रीमेक थी। ओरिजिनल तेलुगु वर्जन में रवि तेजा ने अनुष्का शेट्टी के साथ लीड रोल निभाया था।

    कई दिनों तक टॉप पर था ये गाना

    इस फिल्म का गाना 'चिंटा ता चिता चिता'  (Chinta Ta Chita Chita) लंबे समय तक चार्टबीट पर टॉप पर बना हुआ था। ये गाना इसलिए भी और पॉपुलर हुआ था क्योंकि इसमें साउथ के दो अन्य पॉपुलर एक्टर्स ने कैमियो किया था। थलपति विजय और प्रभु देवा (Prabhu Deva) अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ इस गाने में नजर आए थे।

    Akshay (68)

    साल 1992 में किया था डेब्यू

    राउडी राठौड़ में अक्षय कुमार के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, यशपाल शर्मा और दर्शन जरीवाला भी नजर आए थे। वहीं बात अगर थलपति विजय की डेब्यू फिल्म की करें तो एक्टर ने साल 1992 में ‘नालैया थीरपू’ से डेब्यू किया था। इसमें वो लीड रोल में नजर आए थे। साल 1992 में थिएटरों में आई इस फिल्म को उनके पिता एस ए चंद्रशेखर ने डायरेक्ट किया था और उनकी मां शोभा चंद्रशेखर इसकी प्रोड्यूसर थीं। ‘नालैया थीरपू’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।

    खबरें और भी

    विजय की फिल्म जन नायकन 23 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने पहले दिन भारत में 41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 78 से 80 करोड़ रुपये के बीच रही।

    यह भी पढ़ें- 'आप मेरे बचपन का अहम हिस्सा रहे', सीएम थलपति विजय की आखिरी फिल्म देख भावुक हुआ स्‍टार भारतीय क्रिकेटर

    यह भी पढ़ें- Jana Nayagan के बजट से थोड़ी ही कम है थलापति विजय की फीस, Bobby Deol- पूजा से कई गुना ज्यादा ले गए डायरेक्टर?