Jana Nayagan के बजट से थोड़ी ही कम है थलापति विजय की फीस, Bobby Deol- पूजा से कई गुना ज्यादा ले गए डायरेक्टर?
जन नायगन ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है। इस बीच ही थलापति विजय से लेकर बॉबी देओल तक ने मूवी के लिए कितनी फीस ली है, यह सामने आ चुका है। ...और पढ़ें

जन नायगन स्टारकास्ट फीस/ फोटो- Instagram
HighLights
जन नायगन के लिए थलापति विजय ने ली भारी-भरकम फीस
बॉबी देओल को फिल्म के लिए मिले डायरेक्टर से भी कम पैसे?
जानिए किस स्टार को मूवी के लिए मिली कितनी फीस?
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कई विवादों से घिरने और लंबे इंतजार के बाद थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायगन' (Jana Nayagan) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जब भी कोई बड़ी फिल्म पर्दे पर आती है, तो स्टारकास्ट की फीस को लेकर सोशल मीडिया पर गहन चर्चा शुरू हो जाती है।
अब 'जन नायगन' की स्टारकास्ट की फीस रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है। थलापति विजय से लेकर बॉबी देओल और पूजा हेगड़े तक, किस सितारे ने इस मूवी के लिए कितनी रकम वसूली है, आइए जानते हैं पूरी डिटेल।
थलापति विजय ने ली एक पूरी फिल्म के बजट जितनी फीस?
विजय साउथ सिनेमा के सबसे बड़े और महंगे सितारों में से एक रहे हैं। राजनीति में कदम रखने के बाद 'जन नायगन' उनकी आखिरी फिल्म मानी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का कुल बजट 300 से 500 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक पूरी ब्लॉकबस्टर फिल्म के बजट के बराबर फीस अकेले थलापति विजय ने ले ली है। 'न्यूज 18' की रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने इस मूवी के लिए लगभग 275 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस चार्ज की है। वहीं, हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु सिनेमा में भी मजबूती से अपने कदम जमा चुकीं अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने इस फिल्म के लिए लगभग 6 करोड़ रुपये की फीस ली है।

बॉबी देओल ने चार्ज किए इतने करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'एनिमल' से बतौर खूंखार विलेन अपनी दूसरी पारी शुरू करने वाले अभिनेता बॉबी देओल अब साउथ सिनेमा में भी अपनी तगड़ी पकड़ बना रहे हैं। 'जन नायगन' में वह मुख्य विलेन के किरदार में नजर आए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए उन्हें 5 से 10 करोड़ रुपये के बीच फीस मिली है।दिलचस्प बात यह है कि पूजा हेगड़े और बॉबी देओल की फीस से कई गुना ज्यादा रकम मूवी के निर्देशक एच. विनोद और म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर को मिली है।
खबरें और भी

उनकी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मूवी के निर्देशन के लिए एच. विनोद ने कुल 25 करोड़ रुपये लिए हैं, जबकि म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर को 13 करोड़ रुपये मिले हैं। अगर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें, तो 'जन नायगन' ने पहले ही दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 25.99 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग ली है।