Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कभी सेंसर बोर्ड में अटकी तो कभी हुई Online Leak... सिनेमाघरों में पहुंचने के लिए Jana Nayagan के ढेरों जतन

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 05:04 PM (IST)

    आज विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। मगर इस फिल्म को बड़े पर्दे पर लाने से पहले काफी मुश्किलों का सामना करना ...और पढ़ें

    जन नायकन की मुश्किल भरी जर्नी। फोटो क्रेडिट- एक्स

    जन नायकन की मुश्किल भरी जर्नी। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2 फरवरी 2024... सी.जोसेफ विजय उर्फ थलापति विजय ने लाखों फैंस को झटका देते हुए ऐलान किया कि वह फिल्मी दुनिया छोड़ राजनीति में कदम रख रहे हैं। मगर इससे पहले वह एक्टिंग प्रोजेक्ट्स पूरे कर लेंगे।

    रिटायरमेंट की खबर के बाद ही विजय की फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' रिलीज हो गई थी और नई फिल्म 'थलापति 69' की चर्चाएं शुरू हो गई है जो विजय की आखिरी फिल्म थी। इस फिल्म के डायरेक्टर के रूप में एच विनोद का नाम फाइनल हुआ और आखिरकार फिल्म की शूटिंग शुरू हुई।

    करीब डेढ़ साल तक शूटिंग खत्म होने के बाद अब रिलीज होने की बारी थी, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म की तारीख 9 जनवरी 2026 को तय हुई। विजय के चाहने वाले फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे थे, लेकिन तभी एक्टर को बड़ा झटका लगा। फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया। इसके बाद फिल्म के सामने कई चुनौतियां आईं और तब जाकर 7 महीने के बाद यह फिल्म रिलीज हो पाई।

    चलिए आपको जन नायकन की जर्नी के बारे में बताते हैं...

    सेंसर बोर्ड में फंसी

    हुआ यूं कि जन नायकन को 9 जनवरी 2026 को रिलीज करना था और ठीक एक महीने पहले यानी दिसंबर 2025 को फिल्म सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) में पास होने के लिए भेजी गई। शुरू में सब सही था। रिपोर्ट्स की मानें तो सेंसर बोर्ड ने KVN प्रोडक्शन को बताया था कि फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट मिलेगा। मगर रिलीज से ठीक दो दिन पहले ही चीजें बदल गईं। 

    खबरें और भी

    Vijay Last Film Jana Nayagan Advance Collection

    अचानक जांच समिति के एक सदस्य ने आपत्तियां उठाईं जिसके चलते फिल्म को रिविजन कमेटी के पास भेजना पड़ा। फिल्म को दोबारा रिव्यू कराया गया, कुछ बदलाव के निर्देश दिए। मगर महीनों तक उचित प्रक्रिया के नाम पर सर्टिफिकेट में देरी होती गई और फिल्म अटक गई।

    कोर्ट में गया था मामला

    सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट न मिले जाने पर जन नायकन के मेकर्स ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। मामले की सुनवाई 6 जनवरी को होने वाली थी जिसे 7 जनवरी के लिए टाल दिया गया। इसके चलते 9 जनवरी को फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। सेंसर बोर्ड ने कोर्ट में कहा कि फिल्म को एक नई बनी कमिटी एक बार फिर रिव्यू करेगी और फिल्म को सर्टिफिकेशन मिलने तक टाल दिया गया। 

    इस फैसले से मेकर्स को बड़ा झटका लगा, क्योंकि फिल्म की एडवांस बुकिंग भी दुनियाभर में शुरू हो गई थी। इस फैसले के बाद विदेशों में एडवांस बुकिंग क्लोज हुई। उधर विजय अपने चुनाव की तैयारियों में जुट गए और इधर फिल्म मेकर्स को एक और झटका लगा। 

    फिल्म हो गई थी लीक

    यह बड़ा झटका था जन नायकन का ऑनलाइन लीक होना। एक तरफ फिल्म पहले से ही रिलीज होने में दिक्कतें झेल रही थीं, दूसरी ओर HD में जन नायकन ऑनलाइन लीक (Jana Nayagan Online Leak) हो गई। फिल्म के लीक होने पर मेकर्स ने नाराजगी जताई थी और साउथ स्टार्स ने भी सपोर्ट करते हुए पायरेसी के खिलाफ आवाज उठाई। 

    Jana Nayagan

    जब तक मद्रास हाई कोर्ट और तमिलनाडु साइबर क्राइम मामले की जांच करती, तब तक करीब 1.2 करोड़ लोग पायरेटेड ऐप के जरिए जन नायकन को ऑनलाइन देख चुके थे। बाद में पायरेटेड क्लिप को फैलाने में शामिल लगभग दो दर्जन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था।

    अटकी फिल्म के बीच मुख्यमंत्री बने विजय

    एक तरफ जन नायकन को रिलीज की तारीख नहीं मिल रही थी और दूसरी तरफ थलापति विजय ने एक नई पारी शुरू कर दी। TVK (विजय की पार्टी) के 108 सीटें जीतने के बाद विजय को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनाया गया। दिलचस्प बात यह थी कि जन नायकन भी राजनीति सफर को दिखाती है और विजय ने असल जिंदगी में भी राजनीति में सफलता हासिल की।

    7 महीने बाद देखा सिनेमाघरों का मुंह

    आखिरकार जुलाई के महीने में विजय की फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिली और फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म 23 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। CBFC ने फिल्म को 'A' सर्टिफिकेट दिया है। सर्टिफिकेशन दस्तावेज के अनुसार, जन नायकन का रनटाइम 183 मिनट और 11 सेकंड (3 घंटे और 3 मिनट) है। फिल्म को हरी झंडी दिखाए जाने से पहले इसमें 12 बदलाव किए गए। 

    उम्मीद की जा रही है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला देगी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में 25 करोड़ से ऊपर कमाई कर ली है। उम्मीद है कि फिल्म की ओपनिंग 50 करोड़ के पार हो सकती है और दुनियाभर में आंकड़ा 80 से 100 करोड़ के बीच रह सकता है।

    यह भी पढ़ें- पहले ही दिन Jana Nayagan का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, इतने करोड़ रुपये से ओपनिंग कर सकती है Vijay की आखिरी फिल्म

    यह भी पढ़ें- Jana Nayagan X Review: थिएटर्स बने स्टेडियम, Vijay की आखिरी फिल्म कैसी? आ गया जनता का फैसला