Jana Nayagan X Review: थिएटर्स बने स्टेडियम, Vijay की आखिरी फिल्म कैसी? आ गया जनता का फैसला
साउथ सुपरस्टार विजय थलापति के करियर की आखिरी फिल्म जन नायकन आज से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ...और पढ़ें
-1784778041070_m.webp)
जन नायकन हुई रिलीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
थिएटर्स में रिलीज हुई जन नायकन
जन नायकन को लेकर फैंस में दिखा क्रेज
एक्स पर जनता ने सुनाया फिल्म को लेकर फैसला
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय थलापति (Vijay Thalapathy) के एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म जन नायकन फाइनली सिनेमाघरों में आज से रिलीज हो गई है। कड़े संघर्ष के बाद अब ये मूवी पूरी तरह स थिएटर्स में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।
इस बीच सोशल मीडिया पर विजय की जन नायकन (Jana Nayagan X Review) को लेकर अर्ली रिव्यू आना भी शुरू हो गए हैं और सिनेमाघरों में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि जनता को जन नायकन कैसी लग रही है।
जन नायकन को लेकर एक्स रिव्यू
विजय की फैन फॉलोइंग का अंदाजा इस बात से आसानी से लगाया जा सकता है कि सुबह से ही दक्षिण भारत के कई सिनेमाघरों में जन नायकन को देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।
यह भी पढ़ें- शाह रुख खान की पठान का ताज छीन लेगी Jana Nayagan, बंपर ओपनिंग से खतरे में आएगा रिकॉर्ड?

एक्स हैंडल पर लगातार सामने आ रहे वीडियोज में साफ देखा जा रहा है कि कैसे लोग सीटियां बजा रहे हैं और विजय की आखिरी मूवी की चीयर करते हुए नजर आ रहे हैं।
REAL THALAPATHY ENTRY
— VJ WARRIORS (@Vijay_fans_army) July 23, 2026
ONE LAST TIME NA 😭 😭 #JanaNayagan #JanaNayaganFDFS @actorvijay pic.twitter.com/Bh21fd7DG2
एक एक्स यूजर ने जन नायकन को लेकर ट्वीट कर लिखा है- पहला हाफ काफी शानदार है। विजय के कंधों पर फिल्म घूमती हुई नजर आ रही है। एक्शन और इमोशन का मेल अच्छा है और बॉबी देओल अपने आप में खास रहे हैं।
Mass celebration at Chennai 🔥🥳
— Maheshkeerthi ❤️😍 (@maheshkeethi) July 23, 2026
One last time ⚡🔥#vijay#Thalapathi#JanaNayagan pic.twitter.com/jfLLiWjNcP
दूसरे यूजर ने लिखा है- जन नायकन फर्स्ट हाफ तक सधी हुई है। कहानी ठीक लग रही है, लेकिन फिल्म का वीएफएक्स थोड़ा से कमजोर नजर आ रहा है। इसके अलावा एक अन्य यूजर का मानना है कि जन नायकन एक फाडू फिल्म है और विजय की लास्ट फिल्म के आधार पर ऐसा सिनेमा चाहिए था।
#WATCH | Hyderabad, Telangana: Posters of actor and Tamil Nadu Chief Minister Vijay's movie 'Jana Nayagan' (Jana Nayakudu - Telugu) being put up by his fans at Sudarshan Theatre in RTC X Roads in Hyderabad. pic.twitter.com/vVkAd3UTNz
— ANI (@ANI) July 23, 2026
इस तरह से तमाम लोग जन नायकन को लेकर एक्स हैंडल पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं। फिलहाल जन नायकन को लेकर ऑडियंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। इसका असर फिल्म की कमाई में कितना देखने को मिलेगा, तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
7 महीने बाद हुई रिलीज
जन नायकन ने थिएटर्स रिलीज के लिए 7 महीनों का लंबा इंतजार किया है। मालूम हो कि इस साल की शुरुआत में 9 जनवरी को विजय की ये मूवी बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेशन के विवाद को लेकर इसकी रिलीज में इतना वक्त लग गया।