Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शाह रुख खान की पठान का ताज छीन लेगी Jana Nayagan, बंपर ओपनिंग से खतरे में आएगा रिकॉर्ड?

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 10:43 AM (IST)

    साउथ सुपरस्टार विजय थलापति की फिल्म अपकमिंग जन नायकन एडवांस बुकिंग कलेक्शन में छाई हुई है। ...और पढ़ें

    विजय की जन नायकन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    विजय की जन नायकन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. जल्द रिलीज होगी विजय की जन नायकन

    2. एडवांस बुकिंग कलेक्शन में छाई फिल्म

    3. पहले दिन पठान का तोड़ सकती है रिकॉर्ड

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कड़े संघर्ष के बाद साउथ सुपरस्टार और तमिलानडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति (Vijay Thalapathy) की आखिरी फिल्म जन नायकन जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। कुछ दिन पहले इस मोस्ट अवेटेड मूवी की एडवांस बुकिंग विंडो को मेकर्स की तरफ से ओपन किया गया है और इस मामले में जन नायकन (Jana Nayagan) को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता हुआ नजर आ रहा है। 

    अब खबर आ रही है कि एडवांस बुकिंग कलेक्शन के आधार पर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि विजय की जन नायकन बॉलीवुड सुपरस्टार शाह रुख खान की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान (Pathaan) की पहले दिन की कमाई का रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकती है। 

    जन नायकन की बंपर एडवांस बुकिंग

    भारतीय सिनेमा की सबसे बड़े स्तर पर रिलीज के तौर पर विजय की जन नायकन को देखा जा रहा है। विजय के एक्टिंग करियर की आखिरी मूवी के तौर पर मेकर्स इस हिट बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसके लिए पूरे भारत में 8000 शो प्लान किए गए हैं, जिनमें से अकेले तमिलनाडु में ही 3500 से ज्यादा शो होंगे।

    यह भी पढ़ें- लंबे इंतजार के बाद Jana Nayagan की रिलीज पर लगी मुहर, Thalapathy Vijay ने खुद कंफर्म की डेट

    jana nayagan uncut

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार सुबह तक जन नायकन ने ओपनिंग डे के लिए एडवांस बुकिंग के माध्यम से 15 करोड़ की कमाई कर ली है। ब्लॉक की गई सीटों को जोड़ने पर यह आंकड़ा 20 करोड़ के पार पहुंच रहा है और अकेले पहले दिन के लिए 6.5 लाख टिकट बिक चुके हैं। दुनियाभर में जन नायकन के लिए पहले वीकेंड की एडवांस बुकिंग 30 करोड़ से ज्यादा हो गई है और ये आंकड़ा तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है।

    खबरें और भी

    jan nayagan movie (1)

    जिससे ये उम्मीद जताई जा रही है कि जन नायकन को ग्लोबली 100 करोड़ से अधिक की ओपनिंग मिल सकती है। अगर ऐसा होता है तो ये फिल्म रिलीज के पहले दिन शाह रुख खान की फिल्म पठान के वर्ल्डवाइड 104 करोड़ के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है। 

    कब रिलीज होगी जन नायकन

    विजय की जन नायकन को अपने रिलीज के लिए करीब 7 महीने से ज्यादा का संघर्ष करना पड़ा और अब जाकर ये मूवी रिलीज के लिए तैयार है। बता दें कि 23 जुलाई को इस बहुचर्चित फिल्म को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें- आखिरकार भारत में खुली Jana Nayagan की एडवांस बुकिंग, 2500 रुपये की टिकट होने के बावजूद हाउसफुल हुए शो!