Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विदेश में रिलीज होगी असली Jana Nayagan, 'अनकट वर्जन' के साथ थिएटर्स में एंट्री मारेगी Vijay की लास्ट फिल्म

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 09:41 AM (IST)

    साउथ सुपरस्टार विजय थलापति की आखिरी फिल्म जन नायकन को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है। ...और पढ़ें

    विजय की जन नायकन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    विजय की जन नायकन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. इस दिन रिलीज होगी जन नायकन

    2. 7 महीने बाद सेंसर से पास हुई मूवी

    3. विजय थलापति की आखिरी फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय जोसेफ उर्फ विजय थलापति का नाम लंबे समय से फिल्म जन नायकन को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। करीब 7 महीने की लंबी लड़ाई के बाद हाल ही में जन नायकन को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सीबीएफसी से रिलीज के लिए हरी झंडी मिली है।

    अब खबर आ रही है कि विदेश में जन नायकन का अनकट वर्जन रिलीज किया जाएगा। इसकी जानकारी खुद वहां के डिस्ट्रीब्यूटर ने दी है। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं- 

    विदेश में रिलीज होगा जन नायकन का अनकट वर्जन

    भारत में CBFC के कहने पर 12 कट लगने के बावजूद, विजय की फिल्म जन नायकन यूनाइटेड किंगडम यानी UK के सिनेमाघरों में बिना किसी कट के (Uncut) वर्जन के साथ रिलीज होगी। UK में फिल्म को रिलीज करने वाली डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी अहिंसा एंटरटेनमेंट ने कन्फर्म किया है कि इसे वहा पूरी तरह से बिना किसी कट के रिलीज किया जाएगा, ठीक वैसे ही जैसे इसे दिखाया जाना था। इसके लिए डिस्ट्रीब्यूटर ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिखा है- 

    यह भी पढ़ें- Jan Nayagan को सेंसर से मिली हरी झंडी, थिएटर्स में कब रिलीज होगी Vijay Thalapathy की आखिरी फिल्म?

    jan nayagan movie (2)

    तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की आने वाली फिल्म जन नायकन को UK के सिनेमाघरों में 24 जुलाई को बिना किसी कट के, 15-रेटिंग के साथ के साथ रिलीज किया जाएगा। इसमें वही सारा एक्शन, मास अपील, थलापति का क्रेज, ठीक वैसे ही प्रदर्शित किया जाएगा, जिस तरह से इसको बनाया गया है। 

    ऐसे में जो लोग यूके में रहते हैं उनके लिए ये बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि जन नायकन विजय के एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म है, जो इसने अपनी रिलीज के लिए बड़ा संघर्ष किया है। 

    7 महीने बाद आएगी जन नायकन 

    दरअसल विजय थलापति की जन नायकन को इसी साल की शुरुआत में 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था। लेकिन सेंसर बोर्ड की तरफ से सर्टिफिकेट न मिलने की वजह से ये मूवी अटक गई। मामला कोर्ट तक जा पहुंचा और लीगल लड़ाई के बाद ये फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- तमिलनाडु का CM बनते ही थलापति Vijay की Jana Nayagan के लिए छिड़ी जंग, इस OTT प्लेटफॉर्म का हुआ बड़ा नुकसान!