Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तमिलनाडु का CM बनते ही थलापति Vijay की Jana Nayagan के लिए छिड़ी जंग, इस OTT प्लेटफॉर्म का हुआ बड़ा नुकसान!

    Updated: Wed, 13 May 2026 06:01 PM (IST)

    थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' के साथ डिजिटल राइट्स डील को कैंसिल करना एक OTT प्लेटफॉर्म को काफी महंगा पड़ा है, क्योंकि अब उनकी लास्ट फिल्म के लिए जंग ...और पढ़ें

    'जन नायकन' के OTT राइट्स के लिए मची होड़/ फोटो- Instagram

    'जन नायकन' के OTT राइट्स के लिए मची होड़/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। थलापति विजय (Vijay) की राजनीतिक पार्टी TVK की ऐतिहासिक जीत के बाद अभिनेता ने 10 मई 2026 को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। विजय की इस शपथ के साथ ही उनकी फिल्म 'जन नायकन' (Jan Nayagan Ott) के डिजिटल राइट्स को खरीदने के लिए कई OTT प्लेटफॉर्म्स के बीच होड़ मच चुकी है। हालांकि, इस बीच ही एक ओटीटी प्लेटफॉर्म ने खुद के पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है। 

    'जन नायकन' के डिजिटल राइट्स कैंसिल करना पड़ा भारी

    विजय साउथ सिनेमा के बड़े स्टार हैं और 'जन नायकन' को उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि यह अभिनेता की आखिरी फिल्म है। यह फिल्म 9 जनवरी को सिनेमाघरों में आने वाली थी, यहां तक कि एस विनोथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म की OTT डील भी हो चुकी थी। हालांकि, सेंसर बोर्ड के साथ हुई कंट्रोवर्सी और मद्रास हाईकोर्ट के रिलीज पर रोक लगाने के बाद 'जन नायकन' के मेकर्स के लिए मुसीबत खड़ी हो गई थी।

    न्यूज पोर्टल हिंदू की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज से पहले थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की ओटीटी रिलीज की डील अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video) संग हुई थी, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो रिलीज को लेकर चल रही परेशानियों की वजह से वह एग्रीमेंट कैंसिल कर दिया गया था, जिसके बाद फिल्म की डिजिटल रिलीज को लेकर कुछ समय तक अनिश्चितता बनी रही।

    यह भी पढ़ें- पिता की 42 साल पुरानी फिल्म से जुड़ा Vijay की पार्टी TVK का कनेक्शन? 9 साल की उम्र में अभिनेता ने किया था काम

    JAN NAYAGAN OTT

    पॉलिटिक्स ने बदला विजय की फिल्म का पूरा खेल? 

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब स्थिति बिल्कुल अलग है। थलापति विजय की पार्टी TVK को मिली जीत के बाद और उनके तमिलनाडु के सीएम पद की शपथ के बाद मंजर पूरा बदल चुका है। अब कई ओटीटी कंपनियां, जिसमें अमेजन प्राइम वीडियो भी शामिल हैं, उन्होंने थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' को अपने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने में दिलचस्पी दिखाई है।

    खबरें और भी

    इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि अब मेकर्स ने स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए अपनी डिमांड थोड़ी बढ़ा दी है, क्योंकि विजय की पब्लिक इमेज और लोकप्रियता इस वक्त पीक पर है। उनकी राजनीतिक सक्सेस कहीं न कहीं उनकी लास्ट फिल्म 'जन नायकन' को बड़ा फायदा दिला सकती है।

    Jan naykan

    120 करोड़ की OTT डील हुई थी रद्द

    आपको बता दें कि जब थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' को लेकर विवाद शुरू हुआ था, उससे पहले मेकर्स की प्राइम वीडियो के साथ मूवी की स्ट्रीमिंग को लेकर 120 करोड़ की डील हुई थी। हालांकि, सेंसरशिप अड़चनो के कारण उन्होंने इस बड़े समझौते को रद्द कर दिया था, जिसकी वजह से मेकर्स को नुकसान भी हुआ। इसके अलावा 9 अप्रैल 2026 को फिल्म का एचडी वर्जन इंटरनेट पर लीक हो गया था, जिसके बाद इसके वैल्यूएशन में भारी गिरावट आई थी। जिसके बाद अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म ने सिर्फ फिल्म को 50 करोड़ में खरीदने का ऑफर मेकर्स के सामने रखा था। हालांकि, अब हालात बिल्कुल इसके उल्टे हैं और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स कोई भी दाम चुकाने के लिए रेडी हैं। 

    यह भी पढ़ें- Jan Nayagan के साथ हो गया खेल, लीक के बाद टीवी पर टेलीकास्ट हुई विजय थलापति की फिल्म