Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पिता की 42 साल पुरानी फिल्म से जुड़ा Vijay की पार्टी TVK का कनेक्शन? 9 साल की उम्र में अभिनेता ने किया था काम

    Updated: Wed, 06 May 2026 07:48 PM (IST)

    थलापति विजय की TVK ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एक बड़ी जीत अपने नाम की, जिसके बाद कई फैंस यह अंदाजा लगा रहे हैं कि उनकी पार्टी का नाम उनके पिता की फ ...और पढ़ें

    क्या है TVK और उनकी 42 साल पुरानी फिल्म का कनेक्शन/ फोटो- Instagram

    क्या है TVK और उनकी 42 साल पुरानी फिल्म का कनेक्शन/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'जन नायकन' (Jan Nayagan) की रिलीज के बाद थलापति विजय फिल्मी दुनिया को अलविदा कहकर पूरी तरह से लोगों की सेवा में जुट जाएंगे। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी TVK (तमिलगा वेत्री कड़गम) ने एक ऐतिहासिक जीत हासिल की है।

    हालांकि, अब फैंस ने उनकी पार्टी के नाम का कनेक्शन उनके पिता की 42 साल पुरानी फिल्म के साथ जोड़ दिया है, जिसमें खुद विजय ने 9 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। क्या है विजय की पार्टी TVK और उनके पिता की फिल्म का कनेक्शन? नीचे पढ़ें पूरी स्टोरी:

    1984 में रिलीज इस फिल्म से जुड़ा है पार्टी के नाम का कनेक्शन?

    42 साल पहले साउथ सुपरस्टार विजय ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था और पहली बार कैमरा फेस किया था। उन्होंने साल 1984 में आई अपने पिता एस.ए. चंद्रशेखर की तमिल फिल्म 'वेत्री' (Vetri) से महज 9 साल की उम्र में एक्टिंग की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने मुख्य अभिनेता 'विजयकांत' के बचपन का रोल अदा किया था, जिसका नाम भी 'विजय' ही था। फिल्म की कहानी एक कॉलेज स्टूडेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर अपने ही प्रोफेसर के मर्डर का आरोप लगता है।

    अब फैंस उनकी 42 साल पहले आई फिल्म के टाइटल 'वेत्री' का कनेक्शन विजय की पार्टी से जोड़ रहे हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, फैंस ऐसा अनुमान लगा रहे हैं कि उनकी पार्टी TVK (तमिलगा वेत्री कड़गम) का 'V' (वेत्री) उनकी इसी पहली फिल्म से लिया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Vijay 'द चीफ मिनिस्टर'; शपथ से पहले ही Jana Nayagan के मेकर्स ने एक्टर को बनाया CM; बदला फिल्म का टाइटल कार्ड?

    वेत्री

    क्या होता है 'वेत्री' का मतलब?

    तमिल में 'वेत्री'  का मतलब 'विक्ट्री' यानी 'जीत' या सफलता होता है। विजय के नाम का मतलब भी 'जीत' ही है, यही वजह है कि उनकी पार्टी के नाम (TVK) में इस शब्द को खास जगह दी गई है। विजय द्वारा दो साल पहले बनाई गई इस पार्टी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एक बड़ी जीत हासिल की है और वह भारी वोटों से जीते हैं।

    newindianexpress_1724309170_3440077112604527923_1551956508

    विजय पूरी तरह से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करें, उससे पहले फैंस उनकी आखिरी फिल्म 'जन नायकन' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह एक पॉलिटिकल-थ्रिलर फिल्म है, जो कई विवादों में घिरने के बाद फाइनली 8 मई को दर्शकों के सामने सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

    यह भी पढ़ें- विजय के पास नहीं मैजिक नंबर: बहुमत के लिए मिला कांग्रेस का समर्थन, अब सामने बस एक ऑप्शन