विजय के पास नहीं मैजिक नंबर: बहुमत के लिए मिला कांग्रेस का समर्थन, अब सामने बस एक ऑप्शन
थलापति विजय की पार्टी TVK ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में 108 सीटें जीतीं, लेकिन बहुमत के आंकड़े से 10 सीटें पीछे रह गई। ...और पढ़ें
-1778071903376_m.webp)
विजय के पास लास्ट ऑप्शन (फोटो-पीटीआई)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। थलापति विजय की पार्टी 'तमिलगा वेत्री कझगम (TVK)' तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी। लेकिन 108 सीटें जीतने के बावजूद TVK बहुमत के आंकड़े से 10 सीटें पीछे रह गई।
तमिलनाडु विधानसभा के नतीजों पर करीब से नजर डालें तो पता चलता है कि कम से कम एक दर्जन सीटों पर TVK इतने कम अंतर से हारी कि वोटों में जरा सा भी बदलाव नतीजा बदल सकता था।
विजय के पास अब केवल एक ऑप्शन
थलापति विजय को कांग्रेस का समर्थन मिला गया है। तमिलनाडु चुनाव में कांग्रेस ने 5 सीटें जीतीं, लेकिन अब भी 108 में पांच सीटों के जुड़ने से नंबर 113 पर पहुंच गया है।
TVK को अब भी सरकार बनाने के लिए 5 सीटों की जरूरत है। ऐसे में विजय की पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) का समर्थन मांग सकती है।
AIADMK के पास 47 सीटें हैं। अगर TVK और AIADMK साथ आ जाते हैं तो विजय की पार्टी को बहुमत मिल जाएगा। लेकिन AIADMK के साथ आने से कांग्रेस का समर्थन वापस हो सकता है।
12 सीटों पर जीत का अंतर सिर्फ 2000
टीवीके भले ही 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी, लेकिन मैजिक नंबर के खेल में अभी भी पेच फंस रहा है। विजय के चेहरे पर पार्टी की 108 सीटों की खुशी है, लेकिन TVK को 10 नहीं, बल्कि 12 सीटों का मलाल है।
TVK के लिए ये 12 सीटें वो हैं, जहां विजय की पार्टी केवल 2000 वोटों के अंतर से हारी है। एक सीट पर हार का अंतर 300 वोटों से भी कम रहा। वहीं कई दूसरी सीटों पर यह अंतर 1,000 वोटों से भी कम था।
खबरें और भी
टीवीके को अगर इन 12 सीटों पर मिलाकर कुल 24,000 वोट मिल जाते, तो विजय की पार्टी बहुमत के साथ खड़ी होती।
थलापति विजय ने भले ही राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है, लेकिन पार्टी को अभी भी 10 सीटों की जरूरत है।
सिर्फ 1 वोट से हार का मलाल
शिवगंगा जिले की 'तिरुप्पथुर' सीट का मुकाबला इस चुनाव का सबसे रोमांचक और करीबी मुकाबला रहा। TVK के आर. श्रीनिवासन सेतुपति ने मौजूदा मंत्री के.आर. पेरियाकरुप्पन को सिर्फ एक वोट से हराया, जो कि जीत का सबसे कम अंतर है।
विलुप्पुरम सीट पर सिर्फ 285 वोटों से हार
TVK जिन सीटों पर बहुत कम अंतर से हारी, उनमें विलुप्पुरम की 'तिरुकोइलूर' सीट सबसे खास है। यहां TVK के विजय आर. बरनिबालाजी, AIADMK के एस. पलानीसामी से सिर्फ 285 वोटों से हार गए।
TVK की सबसे बड़ी जीत
विजय की पार्टी ने कई सीटों पर वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की। पार्टी को कई सीटों पर 60,000 से 90,000 वोटों के बीच जीत मिली थी। 27 और उम्मीदवार 25,000 से 60,000 वोटों के अंतर से जीते।
TVK के लिए सबसे बड़ी जीत 'शोलिंगनल्लूर' सीट पर मिली, जहां उम्मीदवार 96,780 वोटों के भारी अंतर से जीता।
राज्य में जीत का सबसे बड़ा अंतर AIADMK के महासचिव एडप्पादी के. पलानीसामी के नाम रहा। उन्हें 1.48 लाख वोट मिले और वे सेलम जिले की 'एडप्पादी' सीट से 98,110 वोटों के अंतर से जीते। इस सीट पर TVK के समर्थन वाले निर्दलीय उम्मीदवार प्रेमकुमार 50,823 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे।