Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Jan Nayagan के साथ हो गया खेल, लीक के बाद टीवी पर टेलीकास्ट हुई विजय थलापति की फिल्म

    Updated: Tue, 14 Apr 2026 01:02 PM (IST)

    ऑनलाइन लीक के बाद अब खबर आ रही है कि साउथ सुपरस्टार विजय थलापति की फिल्म जन नायकन को टीवी पर प्रसारित किया गया है। ...और पढ़ें

    विजय थलापति की फिल्म जन नायकन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    विजय थलापति की फिल्म जन नायकन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. टीवी पर प्रसारित कर दी गई जन नायकन

    2. 4 महीने से सेंसर बोर्ड में रिलीज के लिए अटकी

    3. कम नहीं हो रहीं विजय थलापति की फिल्म की मुसीबतें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार विजय थलापति की फिल्म जन नायकन की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में फिल्म को पाइयरेटेड वेब साइट पर ऑनलाइन लीक किया गया था। जबकि फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए पिछले तीन महीनों से सेंसर बोर्ड की तरफ से हरी झंडी नहीं मिल रही है।

    अब खबर आ रही है कि इस मूवी एक लोकल टीवी चैनल पर प्रसारित कर दिया गया है, जिसके चलते जन नायकन को मेकर्स को बड़ा झटका लगा है। पूरा मामला क्या है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं-

    टीवी पर चला दी जन नायकन

    अभिनेता विजय थलापति की फिल्म जन नायकन को मानों किसी की नजर लग गई है। इस मूवी को लेकर विवादों का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब खबर आ रही है कि इंडिया टुडे की रिपोर्ट अनुसार विजय की जन नायकन मूवी को एक स्थानीय केबल चैनल पर गैर-कानूनी रूप से टेलीकास्ट कर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- Jan Nayagan को लेकर थलापति विजय पर आई एक और मुसीबत, OTT प्लेटफॉर्म कैंसिल कर देगा 120 करोड़ की डील?

    jan nayagan (1)

    जिससे अभिनेता की राजनीतिक पार्टी के एक नाराज सदस्य ने लीगल एक्शन लेते हुए, सूबे की पुलिस से संपर्क किया और इस गैर-कानूनी प्रसारण की शिकायत की। इसके के बाद कोयंबटूर जिला पुलिस ने एक 44 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर इलीगल तरीके से जन नायकन को टीवी चैनल पर प्रसारण करने के आरोप लगा है।

    खबरें और भी

    jan nayagan (2)

    रिपोर्ट के अनुसार आरोपी का नाम एस. पलानीसामी है, जो दक्षिण भारत के 'रासी प्राइम मूवी' चैनल का मालिक है और करुमथम्पट्टी के राम नगर का रहने वाला है। इस शख्स ने बीते 11 अप्रैल को फिल्म जन नायकन को अपने टीवी चैनल पर प्रसारित किया था। जबकि इस फिल्म को अभी तक ये मूवी सेंसर बोर्ड में रिलीज सर्टिफिकेट को लेकर अटकी हुई है।

    4 महीने से अटकी जन नायकन

    विजय थलापति की फिल्म जन नायकन को 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था। लेकिन सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की तरफ से इस मूवी को सर्टिफिकेट नहीं मिला और मूवी की रिलीज की मंजूरी भी नहीं मिली। मामला कोर्ट में भी चल रहा है और इस तरह से पिछले 4 महीने से जन नायकन बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए तरस रही है। 

    यह भी पढ़ें- Jan Nayagan Release: मेकर्स ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को दी चुनौती?