Jan Nayagan को सेंसर से मिली हरी झंडी, थिएटर्स में कब रिलीज होगी Vijay Thalapathy की आखिरी फिल्म?
साउथ सुपरस्टार विजय थलापति की आखिरी फिल्म जन नायकन की रिलीज को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। ...और पढ़ें
-1782971831280_m.webp)
विजय की फिल्म जन नायकन (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
जन नायकन की रिलीज को लेकर आई खबर
सेंसर बोर्ड से पास होने की चर्चा हुई तेज
सिनेमाघरों में कब आएगी विजय की जन नायकन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेन वाले साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय थलापति (Vijay Thalapathy) का नाम लंबे समय से फिल्म जन नायकन को लेकर चर्चा में बना हुआ है। पिछले 7 महीनों से उनके करियर की ये आखिरी फिल्म रिलीज के लिए तरस रही है। सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेशन मामले में फंसी जन नायकन को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
बताया जा रहा है कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की तरफ से जन नायकन (Jan Nayagan) को पास कर दिया गया है और अब विजय के की ये मूवी सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं-
कब रिलीज होगी जन नायकन
वैसे तो विजय थलापति की जन नायकन को इस साल की शुरुआत में 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था। लेकिन सेंसर बोर्ड की तरफ से इस मूवी को पास नहीं किया गया और सर्टिफिकेट मुहैया नहीं कराया गया। जिसकी वजह से जन नायकन अटक गई। मेकर्स ने दावा किया था कि सेंसर बोर्ड उनकी फिल्म को जानबूझ कर पास नहीं कर रहा है और मामला कोर्ट में जा पहुंचा।
-1782972878522.jpg)
यह भी पढ़ें- Jan Nayagan के साथ हो गया खेल, लीक के बाद टीवी पर टेलीकास्ट हुई विजय थलापति की फिल्म
लेकिन अब इंडिया टुडे की रिपोर्ट में ये दावा किया जा रहा है कि विजय की जन नायकन को सेंसर बोर्ड की तरफ से हरी झंडी मिल गई है। फिल्म ए रेटेड सर्टिफिकेट दिया गया है, जिसकी वजह से अब ये मूवी रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है।
खबरें और भी

बताया जा रहा है कि जुलाई के इस महीने में हो सकता है कि मेकर्स जन नायकन को बड़े पर्दे पर रिलीज कर दें। हालांकि, इस मामले को लेकर अभी आधिकारिक पु्ष्टि नहीं की जा सकती है। लेकिन अगर वास्तिवक तौर पर ऐसा है तो यकीनन तौर पर विजय के फैंस के लिए ये एक बड़ी खुशखबरी है।
जन नायकन पर क्यों लगी थी रोक
दरअसल जन नायकन के ट्रेलर को देखकर ये साफ हो गया था कि ये एक पॉलिटिकल ड्रामा थ्रिलर है। मूवी में राजनीति पार्टी के नाम, संवाद और किरदार को लेकर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई। जिसकी वजह से जन नायकन को सर्टिफिकेट नहीं मिला। अब बताया जा रहा है कि इनमें बदलाव के बाद ही जन नायकन को रिलीज सर्टिफिकेट मिला है।