विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Don 3 में करीना कपूर की जगह लेगी बॉलीवुड की ये बोल्ड एक्ट्रेस, हॉटनेस में कियारा आडवाणी से नहीं है कम?

Published: Thu, 14 Mar 2024 12:49 PM (IST)

फरहान अख्तर डॉन 3 (Don 3) को लेकर लगातार अपडेट्स सुनने को मिल रही है। हाल ही में मेकर्स ने ...और पढ़ें

'डॉन 3' में हुई इस बोल्ड एक्ट्रेस, (X Image)
'डॉन 3' में हुई इस बोल्ड एक्ट्रेस, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की फिल्म डॉन 3 का बज बना हुआ है। अब तक फिल्म को लेकर कई अपडेट्स आ चुके हैं। वहीं, अब एक और जानकारी सामने आई है, जिसे सुनकर फैंस का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंचने वाला है।

डॉन 3 में कियारा आडवाणी के बाद बॉलीवुड कई एक और हॉट एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। हॉटनेस और पॉपुलैरिटी में ये हसीना कियारा को बराबर की टक्कर देती है।

यह भी पढ़ें- Don 3: कियारा आडवाणी ने 'डॉन' की हीरोइन बनने के लिए वसूली मोटी फीस, कीमत जान पकड़ लेंगे अपना सर?

डॉन 3 का नया युग

फरहान अख्तर डॉन 3 में फ्रेश चेहरों के साथ इस फ्रेंचाइजी को एक नए युग में लेकर जाना चाहते हैं। शाह रुख खान की जगह उन्होंने रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा की जगह कियारा आडवाणी को लिया है। वहीं, अब डॉन 3 में एक और स्टार की एंट्री हो गई है, जो करीना कपूर की जगह ले सकती हैं। 

किस एक्ट्रेस की हुई एंट्री ?

शाह रुख खान की डॉन में प्रियंका चोपड़ा के अलावा करीना कपूर खान भी नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने एक जबरदस्त आइटम सॉन्ग किया था। गाने ये मेरा दिल के साथ एक्ट्रेस ने आग लगा दी थी। अब डॉन 3 में भी मेकर्स ऐसा ही एक तड़कता-भड़कता आइटम सॉन्ग शामिल करना चाहते हैं। बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि डॉन 3 के लिए यंग एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को अप्रोच किया गया है।

कियारा को देंगी टक्कर ?

करीना कपूर खान वाला जादू बिखेरने के लिए मेकर्स को जाह्नवी कपूर परफेक्ट लगीं। रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस हाल ही में मीटिंग के लिए एक्सेल एंटरटेनमेंट के ऑफिस भी पहुंची थीं। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो करीना कपूर खान की तरह डॉन 3 में जाह्नवी कपूर अपना जादू बिखेरते हुए नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें- Don 3 Teaser Out: इंतजार खत्म! कन्फर्म हुआ डॉन 3 का एक्टर, शाह रुख को रणवीर सिंह ने किया रिप्लेस, टीजर जारी

कब रिलीज होगी डॉन 3 ?

डॉन और डॉन 2 के बाद अब डॉन 3 भी फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बन रही है। फिल्म को उनके प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है। फिल्म 2025 में थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।