विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Don 3: कियारा आडवाणी ने 'डॉन' की हीरोइन बनने के लिए वसूली मोटी फीस, कीमत जान पकड़ लेंगे अपना सर?

Published: Tue, 05 Mar 2024 05:15 PM (IST)

फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म डॉन 3 का काम तेजी से आगे बढ़ रही है। डायरेक्टर ने बीते साल फिल्म ...और पढ़ें

कियारा आडवाणी ने 'डॉन' की हीरोइन बनने के लिए वसूली मोटी फीस, (X Image)
कियारा आडवाणी ने 'डॉन' की हीरोइन बनने के लिए वसूली मोटी फीस, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फरहान अख्तर ने एक- एक कर अपनी फिल्म डॉन 3 के पत्ते खोलना शुरू कर दिया है। लीड एक्टर रणवीर सिंह के चेहरे से पर्दा उठाने के बाद उन्होंने हाल ही में फिल्म की हीरोइन का भी खुलासा कर दिया। डॉन 3 में रणवीर सिंह के साथ फीमेल लीड में कियारा आडवाणी नजर आएंगी।

कियारा आडवाणी बॉलीवुड की ए लिस्टर एक्ट्रेस हैं। नए दौर की अभिनेत्रियों में उनका नाम टॉप पर आता है। ऐसे में डॉन 3 में उनकी एंट्री फिल्म को जरूर फायदा दिलाएगी। हालांकि, फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने मोटी फीस भी वसूल की है।

यह भी पढ़ें- Don 3: रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी के बाद डॉन 3 में इमरान हाशमी की एंट्री? एक्टर ने फिल्म को लेकर तोड़ी चुप्पी

डॉन 3 में कियारा की एंट्री

डॉन 3 एक सुपरहिट फ्रेंचाइजी का हिस्सा है। ऐसे में मेकर्स भी फिल्म को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हालांकि, फिल्म में शाह रुख खान को रिप्लेस कर रणवीर सिंह को लेने की बात कई फैंस को पसंद नहीं आई थी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स ने डॉन 3 के लिए दो एक्ट्रेस का नाम फाइनल किया था, लेकिन रणवीर सिंह ने कियारा आडवाणी को लेने की सलाह दी।

कियारा की मोटी फीस

रणवीर सिंह का मानना था कि फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री अच्छी नजर आएगी, क्योंकि ऑफ स्क्रीन भी दोनों की बॉन्डिंग शानदार है। रिपोर्ट की मानें, तो कियारा आडवाणी ने डॉन 3 के लिए लगभग 13 करोड़ रुपये चार्ज किए है, जो वॉर 2 और जूनियर एनटीआर के साथ वाली उनकी फिल्म की फीस से 50 प्रतिशत ज्यादा है। हालांकि, इस रिपोर्ट को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- Don 3 Teaser Out: इंतजार खत्म! कन्फर्म हुआ डॉन 3 का एक्टर, शाह रुख को रणवीर सिंह ने किया रिप्लेस, टीजर जारी

कब रिलीज होगी डॉन 3 ?

डॉन 3 को लेकर ये भी खबर सामने आई है कि फिल्म में कियारा आडवाणी जबरदस्त एक्शन सीन करते हुए नजर आएंगी। फिल्म की रिलीज की बात करें, तो ये साल 2025 में थिएटर्स में दस्तक दे सकती है। डॉन 3 का डायरेक्शन फरहान अख्तर कर रहे हैं। वहीं, उनके प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है। 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।