Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    करोड़ों का मालिक बना Mahabharat का 'अभिमन्यु,' एक्टिंग छोड़कर छाप रहा मोटा पैसा, जीता है लग्जरी लाइफ

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 01:19 PM (GMT+05:30)

    निर्देशक बी आर चोपड़ा की महाभारत में अभिमन्यु का किरदार निभाने वाला एक्टर आज बड़ा बिजनेसमैन बन गया है। ...और पढ़ें

    बिजनेसमैन बना ये एक्टर (फोटो क्रेडिट- जैमिनी एआई)

    बिजनेसमैन बना ये एक्टर (फोटो क्रेडिट- जैमिनी एआई)

    HighLights

    1. एक्टिंग छोड़ बिजनेसमैन बना एक्टर

    2. मोटा पैसा कमा रहा महाभारत एक्टर

    3. अभिमन्यु का किरदार निभाकर हुआ फेमस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 80 के दशक में दूरदर्शन पर टेलीकास्ट होने वाला माइथोलॉजिकल शो महाभारत हर किसी का फेवरेट माना जाता था। इस शो की कास्ट के बारे में आज भी बात की जाती है, जिसके आधार पर भीष्म पिताहम और अर्जुन जैसे कैरेक्टर्स को प्ले करने वाले एक्टर्स के बारे में चर्चा की जाती है। 

    इस बीच हम आपको महाभारत में अभिमन्यु का किरदार निभाने वाले एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आज करोड़ों का बिजनेस चला रहा है और लग्जरी लाइफ जी रहा है। आइए जानते हैं कि वह कौन सा एक्टर है। 

    महाभारत का अभिमन्यु बना करोड़पति

    करीब 4 दशक पहले टेलीकास्ट होने वाली महाभारत में एक्टर मयूर राज वर्मा ने अभिमन्यु की भूमिका को अदा किया था। मयूर बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट भी इंडस्ट्री में काफी फेमस हुए। लेकिन उनको सबसे अधिक लोकप्रियता बी आर चोपड़ा की महाभारत में अभिमन्यु का किरदार निभाने से मिली।

    यह भी पढ़ें- करोड़ों की मालकिन हैं Ramayan की 'शूर्पणखा', फिल्में छोड़ राजनीति में कमाया नाम, जीती हैं लग्जरी लाइफ

    mahabharat cast

    मौजूदा समय में मयूर अपनी फैमिली के साथ इंग्लैंड में रहते हैं। एक्टिंग से नाता तोड़ने के बाद मयूर ने विदेशी सरजमीं पर रेस्टोरेंट का कारोबार शुरू किया, जिसका नाम इंडियाना रेस्टोरेंट है। इस रेस्टोरेंट को मयूर अपनी पत्नी नूरी के साथ मिलकर चलाते हैं। आज के समय में मयूर और नूरी के इंडियाना रेस्टोरेंट का सालाना टर्नओवर करोड़ों में होता है।

    खबरें और भी

    old mahabharat abhimanyu

    इस आधार पर महाभारत से पहचान बनाने वाले मयूर फिलहाल करोड़पति बन गए हैं और विदेशी में अपने परिवार संग खुशहाल जिंदगी का आनंद ले रहे हैं। इस तरह से मयूर राज वर्मा खूब पैसा कमाते हैं और सक्सेसफुल बिजनेसमैन के तौर विदेश में धाक जमाए हुए हैं। बता दें कि मयूर और नूरी के दो बच्चे भी हैं, जो इंग्लैंड में पढ़ाई करते हैं। 

    बिग बी की वजह से हुए लोकप्रिय

    सिर्फ महाभारत ही नहीं बल्कि बतौर बाल कलाकार मयूर राज वर्मा ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी। 70 से लेकर 80 के दशक बीच वह मास्टर मयूर के नाम से जाने जाते थे। उन्होंने महानायक अमिताभ बच्चन की कई फिल्मों में उनके बचपन की भूमिका को अदा किया। जिनके नाम इस प्रकार हैं- 

    • लावारिश

    • शराबी

    • मुकद्दर का सिकंदर

    अमिताभ बच्चन के अलावा मयूर राज वर्मा दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र और दिलीप कुमार के बचपन का किरदार भी निभा चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- 1400 करोड़ का मालिक बना Uttar Ramayan का 'कुश', 13 साल की उम्र में ही छोड़ दी थी एक्टिंग