Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    1400 करोड़ का मालिक बना Uttar Ramayan का 'कुश', 13 साल की उम्र में ही छोड़ दी थी एक्टिंग

    Updated: Sun, 26 Apr 2026 05:22 PM (IST)

    रामानंद सागर की उत्तर रामायण में कुश का किरदार निभाने वाले अभिनेता आज 1400 करोड़ की कंपनी मालिक हैं। ...और पढ़ें

    उत्तर रामायण कुश एक्टर (फोटो क्रेडिट- एआई)

    उत्तर रामायण कुश एक्टर (फोटो क्रेडिट- एआई)

    HighLights

    1. उत्तर रामायण में नजर आया था ये एक्टर

    2. 38 साल पहले टेलीकास्ट हुआ था शो

    3. लग्जरी लाइफ जीता है ये अभिनेता

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 80 के दशक में टीवी चैनल दूरदर्शन पर रामायण टीवी शो का बोलबला देखने को मिला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस माइथोलॉजिकल धारावाहिक को देशभर में अपार लोकप्रियता मिली, जिसको मद्देनजर रखते हुए मेकर्स ने कुछ सालों बाद उत्तर रामायण (Uttar Ramayan) को भी बनाया। 

    जिसमें भगवान राम और माता सीता के दो पुत्र लव कुश की कहानी को पेश किया गया। 1988 में प्रसारित होने वाली उत्तर रामायण में कुश का किरदार निभाने वाला अभिनेता आज के समय में 1400 करोड़ की कंपनी का मालिक है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 

    उत्तर रामायण का कुश बना बिजनेसमैन

    रामानंद सागर की उत्तर रामायण में लव की भूमिका को एक्टर स्वप्निल जोशी ने अदा किया था, जबकि कुश के किरदार में अभिनेता मयूरेश क्षेत्रमाडे (Mayuresh Kshetramade) ने निभाया था। इस लेख में चर्चा मयूरेश के बारे में की जा रही है। उत्तर रामायण से लोकप्रियता हासिल करने के बाद महज 13 साल की उम्र में उन्होंने एक्टिंग से नाता तोड़ लिया और पढ़ाई की तरफ अपना मन लगाया।

    यह भी पढ़ें- करोड़ों की मालकिन हैं Ramayan की 'शूर्पणखा', फिल्में छोड़ राजनीति में कमाया नाम, जीती हैं लग्जरी लाइफ

    uttar ramayan luv kush (1)

    आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार मयूरेश क्षेत्रमाडे अमेरिका चले गए और वहां उन्होंने फाइनेंस की स्टडी कर बिजनेस की बारीकियों को समझा। मयूरेश की प्रोफेशनल लिंकडन प्रोफाइल के आधार पर 2003 में उन्होंने वर्ल्ड बैंक में रिसर्चर के तौर पर लंबे समय तक काम किया और इसके बाद वह कॉर्पोरेट फील्ड में पूरी तरह से एक्टिव हो गए।

    खबरें और भी

    uttar ramayan luv kush

    2016 में इस फील्ड में मयूरेश क्षेत्रमाडे को सबसे बड़ी कामयाबी उस वक्त हाथ लगी और जब उन्हें ग्लोबल मार्केटिंग प्लेटफॉर्म कंपनी कमीशन जंक्शन में बतौर सीईओ नियुक्त किया गया। सालों तक इस कंपनी को अपनी मेहनत के दम पर 2022 में मयूरेश क्षेत्रमाडे इसे 1400 करोड़ के रेवेन्यू तक ले गए।

    अब कहां रहते हैं मयूरेश क्षेत्रमाडे

    आज एक सफल बिजनेसमैन के तौर पर मयूरेश देश का नाम रोशन कर रहे हैं। आपको बता दें कि मौजूदा समय में वह अपने परिवार संग न्यूयॉर्क में रहते हैं। उत्तर रामायण में कुश के किरदार में जिस तरह से मयूरेश ने अपनी शानदार एक्टिंग का कमाल दिखाया, उसे कभी नहीं भूला सकता और उन्हें हमेशा के टीवी के कुश के रूप में याद किया जाता है।

    यह भी पढ़ें- दूरदर्शन की Ramayan के 'जामवंत' कहां हैं गायब? लाइमलाइट से दूर इस तरह गुजार रहे जीवन