अगले 2 साल 12 फिल्में, Box Office पर होगा माइथोलॉजिकल का राज, AI के दम पर धमाल मचाएंगी ये मूवीज
आने वाले दो सालों के भीतर बॉक्स ऑफिस पर 12 मोस्ट अवेटेड माइथोलॉजिकल फिल्मों को रिलीज किया जाएगा, जिनमें AI और VFX टेक्नोलॉजी का अलग लेवल का इस्तेमाल द ...और पढ़ें
-1777182405306_m.webp)
आने वाली माइथोलॉजिकल फिल्में (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
2026-27 में रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में
12 माइथोलॉजिकल मूवीज का सबको इंतजार
बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाएंगी ये फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2026 और 2027 सिनेमा के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। इस साल पहले चार महीनों में बॉर्डर 2, धुरंधर 2 और भूत बंगला जैसी फिल्मों ने कमाई के मामले में शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। अब साल के बाकी महीनों में भारतीय सिनेमा की तरफ से माइथोलॉजिकल जॉनर की मूवीज का दबदबा देखने को मिलेगा।
जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और वीएफएक्स (VFX) टेक्नोलॉजी का एक अलग लेवल का इस्तेमाल नजर आएगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि आने वाले अगले दो सालों में कौन-कौन सी मोस्ट अवेटेड 12 माइथोलॉजिकल मूवीज बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा।
रामायण (Ramayana Part-1)
इसकी शुरुआत सुपरस्टार रणबीर कपूर की बहुचर्चित फिल्म रामायण पार्ट-1 से होगी, जिसका निर्देशन फिल्ममेकर नितेश तिवारी ने किया है। 8 ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली वीएफएक्स कंपनी और हॉलीवुड स्टूडियो DNEG रामायण में वीएफएक्स का काम संभाल रही है। दीवाली 2026 पर इस पौराणिक कहानी वाली फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- OTT पर पलटेगा मनोरंजन का ट्रक, 'बीफ' की जंग से 'यूफोरिया' के ड्रामे तक; इस हफ्ते आ रहीं ये बड़ी सीरीज-फिल्में

चिरंजीवी हनुमान– द इटरनल (Chiranjeevi Hanuman– The Eternal)
भारत की पहली AI-पावर्ड पौराणिक फिल्म है, चिरंजीवी हनुमान– द इटरनल का एलान बीते साल किया गया था। इतना ही नहीं 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती के अवसर पर इसकी रिलीज डेट भी फाइनल की गई थी। लेकिन खबरों की मानें तो इस मूवी को आगे के लिए शेड्यूल कर दिया गया है।
खबरें और भी
-1777185356372.jpg)
महावतार (Mahavatar)
करीब दो साल पहले मैडॉक फिल्म्स की तरफ से विक्की कौशल स्टारर फिल्म महावतार की घोषणा की गई थी, जिसमें छावा एक्टर भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महावतार को अगले साल थिएटर्स में रिलीज किया जा सकता है।

कल्कि पार्ट 2 (Kalki Part 2)
साउथ सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर नाग अश्विन की मोस्ट अवेटेड मूवी कल्कि पार्ट 2 का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अमिताभ बच्चन, कमल हासन और प्रभास स्टारर इस माइथोलॉजिकल और साइंस फिक्शन थ्रिलर का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। माना जा रहा है कि अगले साल ये साउथ मूवी बड़े पर्दे पर दस्त दे सकती है।

रामायण 2 (Ramayana Part 2)
फिल्म रामायण को दो भागों में बनाया गया है। जिसका दूसरा भाग अगले साल दीवाली के मौके पर रिलीज के लिए शेड्यूल किया गया है, इसमें युद्ध कांड की कहानी को दर्शाया जाएगा।
-1777185386221.jpg)
महावतार परशुराम (Mahavatar Parshuram)
महावतार नरसिम्हा जैसी ब्लॉकबस्टर एनिमेटेड मूवी बनाने वाले होम्बले फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस की अगली फिल्म एनिमेटेड माइथोलॉजिकल फिल्म का नाम महावतार परशुराम है, जिसकी रिलीज डेट की घोषणा हाल ही में हुई है। 3D एनिमेशन और एनीमे टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से बनी इस मूवी को अगले साल दिसंबर 2027 में रिलीज किया जाएगा।
-1777185394490.jpg)
जय हनुमान (Jai Hanuman)
तेलुगू मूवी 'हनु-मैन की अपार सफलता के बाद मेकर्स ने इसके सीक्वल जय हनुमान का एलान किया था। माना जा रहा है कि इस मूवी की शूटिंग इसी साल शुरू होगी और 2027 में ये रिलीज की जाएगी। फिल्म में अभिनेता ऋषभ शेट्टी भगवान हननमान की भूमिका में नजर आएंगे। इस मूवी के लिए मोशन पिक्चर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा।

महाकाली (Mahakali)
अभिनेता अक्षय खन्ना की अपकमिंग फिल्म भी माइथोलॉजिकल जॉनर से नाता रखती है। तेलुगु सिनेमा की पेशकश महाकाली को अगले साल बड़े पर्दे पर रिलीज किया जा सकता है।
-1777185416802.jpg)
सीता- द इनकार्नेशन (Sita-The Incarnation)
साल 2021 में अभिनेत्री कंगना रनौत ने फिल्म सीता- द इनकार्नेशन का आधिकारिक एलान किया था। इस मूवी की रिलीज का फैंस बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। अगले साल हो सकता है ये रिलीज की जाए।
-1777185428545.jpg)
अश्वत्थामा (Aswathama)
इस लिस्ट में सुपरस्टार शाहिद कपूर की फिल्म अश्वत्थामा का नाम भी शामिल है, जो लंबे समय से रिलीज के लिए तरस रही है।
-1777185437630.jpg)
द्रौपदी (Draupadi)
बताया जा रहा है कि लेडी सुपरस्टार दीपिका पादुकोण का प्रोडक्शन हाउस महाभारत के लोकप्रिय पात्र द्रोपदी पर एक फिल्म बनाने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, इसकी अनाउंसमेंट और रिलीज डेट की जानकारी आना बाकी है।
-1777185445285.jpg)
महेंद्रगिरि वाराही (Mahendragiri Varahi)
पौराणिक रहस्यों और अहम जानकारियों पर आधारित तेलुगु मूवी महेंद्रगिरि वाराही की घोषणा 2025 में हुई थी। हालांकि, अभी इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है।
-1777185476645.jpg)
यह भी पढ़ें- Upcoming OTT Release: ओटीटी पर मनोरंजन बिल्कुल भी नहीं होगा कम, पूरे वीक रिलीज होंगे ये 6 लेटेस्ट थ्रिलर