Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dream Girl 2 Advance Booking: 'गदर 2' की राह पर चली 'ड्रीम गर्ल 2', पहले दिन में ही बिक गई इतनी टिकट

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Mon, 21 Aug 2023 05:16 PM (IST)

    Dream Girl 2 Advance Booking Collection आयुष्मान खुराना को एक बार फिर से पूजा के किरदार में देखने के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं। इस फिल्म की एडवांस बु ...और पढ़ें

    Dream Girl 2 Advance Booking Collection- आयुष्मान खुराना की फिल्म की बिकी इतनी टिकट/Photo - IMDB
    Dream Girl 2 Advance Booking Collection- आयुष्मान खुराना की फिल्म की बिकी इतनी टिकट/Photo - IMDB

    HighLights

    1. शुरू हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' की एडवांस बुकिंग
    2. 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
    3. पहली बार दिखेगी अनन्या पांडे और आयुष्मान खुराना की जोड़ी

    नई दिल्ली, जेएनएन। Dream Girl 2 Advance Booking: आयुष्मान खुराना एक बार फिर से दिल का टेलीफोन बजाने के लिए जल्द ही स्क्रीन पर दस्तक देने वाले हैं। वह 'ड्रीम गर्ल-2' के साथ एक बार फिर से सिनेमाघरों में लौट रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ पहली बार फैंस को अनन्या पांडे की जोड़ी देखने को मिलेगी।

    एकता कपूर के बालाजी प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। जिसकी जानकारी दिग्गज अभिनेता जितेंद्र ने अपने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी थी।

    ड्रीम गर्ल 2 के एडवांस बुकिंग कलेक्शन के साथ ही आयुष्मान खुराना ने भी धर्मेंद्र की राह पकड़ ली है और पहले दिन ही उनकी फिल्म की धड़ाधड़ टिकट बिकी है।

    पहले दिन 'ड्रीम गर्ल 2' की बिकी इतनी टिकट

    पठान-आदिपुरुष और गदर 2 की तरह ही ड्रीम गर्ल 2 की एडवांस बुकिंग की शुरुआत भी काफी अच्छी हुई है। सैनलिक.कॉम की रिपोर्ट के अनुसार पहले दिन ही आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की कॉमेडी ड्रामा फिल्म की लगभग पूरे देशभर में 8477 के करीब टिकट बिक चुकी है।

    रिपोर्ट्स की मानें तो 'ड्रीम गर्ल-2' ने पहले दिन की टिकट बिक्री में नेशनल चेन में करीबन 10.06 करोड़ की टोटल कमाई कर ली है, जिसमें छह लाख के करीब मुंबई, एक लाख के करीब पुणे, 49 हजार के करीब बेंगलुरु, 1.2 लाख के करीब हैदराबाद में फिल्म की टिकट से टोटल कलेक्शन हुआ है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Zee Music Company (@zeemusiccompany)

    इस बार 'पूजा' का ड्रामा होगा दोगुना

    ड्रीम गर्ल 2 से आयुष्मान खुराना का जब पहला पोस्टर सामने आया था, तब ही फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई थी। राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज को अब भी चार दिन बाकी है। जिस तरह से फिल्म की एडवांस बुकिंग जिस तरह से शुरू हुई है, अगर उस तरह से ही चलती है, तो ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि ये फिल्म डबल डिजिट से ओपनिंग कर सकती है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

    फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो अनन्या पांडे और आयुष्मान खुराना के अलावा मूवी में अन्नू कपूर, परेश रावल, विजय राज, राजपाल यादव, सीमा पाहवा, मनजोत सिंह जैसे सितारे नजर आएंगे। ये फिल्म 25 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।