Drishyam 3 में हुई साउथ के दिग्गज एक्टर की एंट्री, अजय देवगन के साथ पहले भी दे चुका है ब्लॉकबस्टर
Drishyam 3 Cast: सुपरस्टार अजय देवगन की अगली फिल्म का नाम दृश्यम 3 है। इस मूवी में साउथ सिनेमा के एक दिग्गज अभिनेता की एंट्री हो गई है, जो पहले भी अजय ...और पढ़ें
-1770732912305_m.webp)
अजय देवगन की दृश्यम 3 (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
दृश्यम 3 में नजर आएगा ये साउथ एक्टर
सोशल मीडिया पर फिल्म में एंट्री की पुष्टि
अजय देवगन के साथ दोबारा काम करेगा दिग्गज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दृश्यम 3 बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड मूवीज में शुमार है। अजय देवगन की ये फिल्म बीते समय से लगातार सुर्खियां बटोर रही है। अब साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता की एंट्री के बाद दृश्यम 3 दोबारा से चर्चा में आ गई है।
सस्पेंस थ्रिलर में जिस एक्टर की एंट्री हुई है वह पहले भी अजय के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचा चुका है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह कौन सा साउथ फिल्म कलाकार है, जो दृश्यम 3 में नजर आएगा।
दृश्यम 3 में हुई इस एक्टर की एंट्री
जिस एक्टर के बारे में इस लेख में बात की जा रही है वह अजय देवगन के साथ सिंघम और गोलमाल अगेन जैसी सफल फिल्मों में नजर आ चुका है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि वह साउथ फिल्म अभिनेता कोई और नहीं बल्कि प्रकाश राज हैं।
यह भी पढ़ें- Drishyam 3 के बाद इस बड़ी फ्रेचाइजी से भी हाथ धो बैठे Akshaye Khanna, क्या वाकई एक्टर के सिर चढ़ा स्टारडम?

प्रकाश ने मंगलवार को अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ट्वीट कर इस बात का जानकारी दी है कि उन्होंने दृश्यम 3 की शूटिंग शुरू कर दी है। एक्टर ने लिखा है-
इस दिलचस्प फ्रेंचाइजी दृश्यम 3 की हिंदी में शूटिंग शुरू कर दी है। एक शानदार टीम और एक शानदार रोल के साथ। मुझे यकीन है कि आपको यह पसंद आएगी। ध्यान देने वाली बात ये है कि मैं किसी को रिप्लेस नहीं कर रहा हूं।
Started shooting for this engaging franchise #Drishyam3 in hindi. With a wonderful team and a scintillating role to play . Im sure you will love it . ❤️❤️❤️( and yes im not replacing anyone..) 😛😛😛
— Prakash Raj (@prakashraaj) February 10, 2026
प्रकाश राज के इस बयान से साफ हो गया है कि उन्होंने अक्षय खन्ना को इसमें रिप्लेस नहीं किया है। हाल ही में दृश्यम 3 के मेकर्स ने इस बात का जानकारी दी थी कि धुरंधर की रिलीज से एक दिन पहले अक्षय ने फिल्म को छोड़ दिया था, जिसके लिए उन्होंने बीते नवंबर में करार साइन किया था।
कब रिलीज होगी दृश्यम 3
पहले दो भाग की अपार सफलता के बाद मेकर्स आने वाले समय में दृश्यम 3 के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे। कुछ समय पहले सुपरस्टार अजय देवगन ने दृश्यम 3 की रिलीज डेट का एलान किया था, जिसके आधार पर 2 अक्टूबर 2026 को ये मूवी सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।