Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dua Lipa बनीं Time 100 की कवर स्टार, दुनिया के सबसे प्रभावशाली शख्सियत की लिस्ट में म्यूजिशियन का नाम शामिल

    Updated: Thu, 18 Apr 2024 11:43 AM (IST)

    टाइम मैगजीन के 10 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में इंटरनेशनल स्टार दुआ लीपा का नाम भी शामिल है। म्यूजिशियन टाइम 100 की कवर स्टार बनी हैं। उनके अलावा लिस् ...और पढ़ें

    दुआ लीपा बनीं Time 100 की कवर स्टार,< (X Image)
    दुआ लीपा बनीं Time 100 की कवर स्टार,< (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  'टाइम' मैगजीन ने 2024 के सबसे प्रभावशाली लोगों (THE 100 MOST INFLUENTIAL PEOPLE OF 2024) की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में इंटरनेशनल स्टार दुआ लीपा का नाम भी शामिल है। म्यूजिशियन टाइम 100 की कवर स्टार बनी हैं। उनके अलावा लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और इंडियन-ब्रिटिश एक्टर देव पटेल समेत कई सेलेब्स का नाम शामिल है।

    टाइम 100 ने उन्हें अपने 2024 की सबसे प्रभावशाली शख्सियत की लिस्ट में जगह दी है। इसके साथ ही मैग्जीन ने उनकी खूबियां भी गिनाई।

    यह भी पढ़ें- ‘टाइम’ मैग्जीन की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों में शुमार हुईं आलिया भट्ट

    सफलता की सीढ़ियां चढ़तीं दुआ लीपा

    दुआ लीपा सिंगर के साथ- साथ सॉन्ग राइटर भी हैं। पिछले कुछ सालों में अपने काम के जरिए उन्होंने दुनियाभर में अपनी पॉपुलैरिटी को बढ़ाया है। बिलबोर्ड के हॉट 100 गानों की लिस्ट में टॉप 10 में दुआ लिपा के 5 गाने शामिल हैं। साल 2023 में आई बॉक्स ऑफिस पर सफल फिल्म बार्बी में भी वो नजर आई थीं। टाइम ने दुआ लीपा को उनकी उपलब्धियों की वजह से 'Escape Artist’ का टाइटल दिया है।

    जरूरतमंदों के लिए उठाती हैं आवाज

    दुआ लीपा उन स्टार्स में शामिल हैं, जो दूसरों के लिए आवाज उठाने में यकीन करते हैं। टाइम 100 ने बताया कि कल्चरल टॉपिक और जरूरतमंद लोगों जैसे जरुरी मुद्दों पर बात करने के लिए उन्होंने सर्विस 95 नाम का एक एडिटोरियल प्लेटफॉर्म भी बनाया, जिसका अच्छा- खासा प्रभाव है। दुआ लीप परिवार को साथ लेकर चलने में यकीन करती है। अपने पेरेंट्स और भाई- बहनों से मिले सपोर्ट के लिए वो खुद को खुशकिस्मत समझती हैं।

    यह भी पढ़ें- Mr and Mrs Mahi देखने के लिए एक्साइटेड हैं Alia Bhatt, राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा ने भी की तारीफ

    View this post on Instagram

    A post shared by DUA LIPA (@dualipa)

    ये प्रभावशाली लोग भी शामिल

    टाइम मैगजीन की टाइम 100 लिस्ट में शामिल बाकी लोगों की बात करें, तो भारतीय एक्ट्रेस आलिया भट्ट का नाम भी शामिल हैं। उन्हें 'अद्भुत टैलेंट' बताया गया है। टाइम की इस लिस्ट में एक्टर्स और आर्टिस्ट्स के अलावा आइकॉन्स, टाइटन्स, लीडर्स, इनोवेटर्स और पायनियर के क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों का नाम भी शामिल है। दुआ लीपा, आलिया भट्ट और देव पटेल के साथ टाइम ने रेसलर साक्षी मलिक, बिजनेसमैन अजय बांगा, जिगर शाह, अस्मा खान, प्रियंवदा नटराजन जैसे शख्सियतों का नाम भी अपनी लिस्ट में शामिल किया है।

    खबरें और भी