Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Golden Globes अवॉर्ड फंक्शन में Dua Lipa की ड्रेस बन गई थी आफत, वीडियो शेयर कर सिंगर ने दिखाया अपना हाल

    Updated: Tue, 09 Jan 2024 05:19 PM (IST)

    Dua Lipa Golden Globes Dress हॉलीवुड के फेसम अवॉर्ड शो गोल्डन ग्लोब्स 2024 अवॉर्ड्स (Golden Globes 2024 Awards) का आयोजन हुआ था। इस दौरान कई सेलेब् ...और पढ़ें

    गोल्डन ग्लोब्स 2024 अवॉर्ड्स दुआ लीपा (Photo Instagram)
    गोल्डन ग्लोब्स 2024 अवॉर्ड्स दुआ लीपा (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Dua Lipa Golden Globes Dress: अक्सर देखा जाता है कि एक्ट्रेसेज फैशन के नाम पर कई बार कुछ ऐसा पहन लेती हैं जो उनके लिए आफत बन जाती है। किसी का गाउन उसके पैर में फंस जाता है। तो कोई ड्रेस पहनकर बैठ ही नहीं पाती। ऐसा ही कुछ हॉलीवुड सिंगर दुआ लीपा (Dua Lipa) के साथ भी हुआ।

    हाल ही में हॉलीवुड के फेसम अवॉर्ड शो गोल्डन ग्लोब्स 2024 अवॉर्ड्स (Golden Globes 2024 Awards)  का आयोजन हुआ था। इस दौरान  कई सेलेब्स एक ही छत के नीचे नजर आए। इन्हीं में से एक थी सिंगर दुआ लीपा (Dua Lipa) हमेशा की तरह इस बार भी दुआ लीपा (Dua Lipa) अपने फैशन और ड्रेस के लिए काफी सुर्खियों में रही, लेकिन उनकी ये ड्रेस शो में सबसे बड़ी आफत भी बनी।  

    यह भी पढ़ें- Dua Lipa In Rajasthan: राजस्थान में छुट्टियां मना रही हैं हॉलीवुड सिंगर दुआ लीपा, शेयर की खास तस्वीर

    ड्रेस के चलते अवॉर्ड नाइट में परेशान हुई दुआ

    रविवार को अमेरिका में हुए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में सिंगर दुआ लीपा इस मौके पर कस्टम मेड वेलवेट शिआपरेल्ली  ब्लैक और गोल्डन कलर के गाउन में नजर आई, लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब उनके लिए उनकी ही ड्रेस आफत बनी और वो पल था जब सिंगर का कुर्सी पर बैठना।

    View this post on Instagram

    A post shared by DUA LIPA (@dualipa)

    दुआ ने इंस्टाग्राम पर  अवॉर्ड नाइट की कई फोटो और एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह चेयर पर बैठने की कोशिश कर रही है, लेकिन उनसे बैठा नहीं जा रहा है। सिंगल ने कैप्शन में लिखा,  "पिछली रात इतनी खूबसूरत रात के लिए @गोल्डनग्लोब्स को धन्यवाद। केवल एक चीज गायब थी वह एक रिक्लाइनिंग कुर्सी"। बता दें, दुआ लीपा ने बार्बी में मरमेड बार्बी का किरदार निभाया था और गोल्डन ग्लोब्स के लिए मरमेड गाउन पहनने का फैसला किया था।

    खबरें और भी

    पहली बार इस अवॉर्ड में शामिल हुई थी दुआ

    सिंगर दुआ लीपा इस साल 2024 में पहली बार गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में प्रेजेंटर बनीं और उन्होंने फिल्म बार्बी में एक गाने के लिए अवॉर्ड भी मिला। सिंगर के गाने द नाइट को गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत श्रेणी में नामांकित किया गया था।

    भारत में मनाया नया साल

    यह भी पढ़ें- Dua Lipa ने इंडिया में मनाया अपना वेकेशन, तस्वीरें शेयर कर सिंगर ने लिखा, 'मैं बहुत भाग्यशाली हूं'

    बता दें, बीते महीने दुआ लीपा भारत में वेकेशन मनाने आई थी। उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों के साथ राजस्थान में नए साल का स्वागत भी किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था, "भारत में अपना साल समाप्त करने के लिए मैं बहुत भाग्यशाली महसूस कर रही हूं। यहां के सभी अद्भुत लोगों को धन्यवाद, जिन्होंने हमें इतना प्यार दिया।