Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dua Lipa ने इंडिया में मनाया अपना वेकेशन, तस्वीरें शेयर कर सिंगर ने लिखा, 'मैं बहुत भाग्यशाली हूं'

    Updated: Sun, 31 Dec 2023 07:10 PM (IST)

    Dua Lipa Vacation Photos हॉलीवुड की जानी मानी सिंगर दुआ लीपा (Dua Lipa) पिछले कुछ दिनों से इंडिया में रही और उन्होंने शानदार वेकेशन सेलिब्रेट किया। सो ...और पढ़ें

    जानी मानी सिंगर दुआ लीपा (Photo Instagram)
    जानी मानी सिंगर दुआ लीपा (Photo Instagram)

    HighLights

    1. दुआ लीपा ने इंडिया में मनाया वेकेशन
    2. सिंगर ने शेयर की अपनी मन की बात
    3. दुआ लीपा अल्बानिया की मशहूर सिंगर हैं

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Dua Lipa Vacation Photos: महज पांच घंटे बाद नया साल यानी 2024 की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में दुनिया भर में इस नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। हर कोई अपने-अपने अंदाज में साल 2023 को बाय-बाय कर रहे हैं और नए साल के जोर-दार स्वागत के लिए खड़े हैं।

    एक तरह जहां बॉलीवुड सेलेब्स विदेशों में अपना साल मना रहे हैं तो वहीं हॉलीवुड की जानी मानी सिंगर दुआ लीपा (Dua Lipa) पिछले कुछ दिनों से इंडिया में रही और उन्होंने शानदार वेकेशन सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर उन्होंने अब अपनी कुछ नई फोटोज साझा की है, जिसमें उन्होंने इंडिया की भी खूब तारीफ की है।  

    यह भी पढ़ें- Dua Lipa In Rajasthan: राजस्थान में छुट्टियां मना रही हैं हॉलीवुड सिंगर दुआ लीपा, शेयर की खास तस्वीर

    भारत में ऐसा रहा दुआ का सफर

    दुआ लीपा अल्बानिया की मशहूर सिंगर हैं। जो बीते दिनों भारत में वेकेशन पर रही। ऐसे में अब सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह पीले रंग के राजस्थानी कुर्ते में हाथों में कप पकड़े नजर आ रही हैं। इसके अलावा एक वीडियो में राजस्थानी महिलाओं का एक सुंदर नृत्य प्रदर्शन भी दिखाया गया। तो वहीं तीसरी फोटो में दुआ लीपा एक हाथी के साथ मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इसके अलावा घोड़े पर सवारी करती नजर आ रही है।

    View this post on Instagram

    A post shared by DUA LIPA (@dualipa)

    मैं बहुत भाग्यशाली महसूस कर रही हूं

    इन फोटोज में एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "भारत में अपना साल खत्म करके मैं बेहद भाग्यशाली महसूस कर रही हूं। यहां के सभी अद्भुत लोगों को धन्यवाद, जिन्होंने हमें इतना प्यार, दयालुता, आतिथ्य और उदारता दिखाई है। यह अनुभव गहरा अर्थपूर्ण रहा है।" मैं अपने परिवार के साथ उस जादू में रहने के लिए भाग्यशाली महसूस करती हूं जहां हमें तलाशने, फिर से संगठित होने, रिचार्ज करने और पुनः आरंभ करने का समय मिला है। आने वाले वर्ष के लिए तैयार हूं।

    खबरें और भी

    फैंस ने किए कमेंट्स

    सिंगर की तस्वीरों पर फैंस ने जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। एक फैन ने लिखा, विश्वास नहीं हुआ कि हॉलीवुड पॉप सिंगर भारत में छुट्टियां मनाई। एक यूजर ने लिखा, "क्या दुआ भारत में है यकीन नहीं हो रहा।

    दुनिया भर में फेमस है दुआ लीपा

    यह भी पढे़ं- Happy New Year: नए साल का जश्न मनाने दुबई पहुंचीं कृति सेनन, महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी के साथ दिखीं एक्ट्रेस

    महज 28 की उम्र में वह दुनिया भर में पहचान बना चुकी हैं। सिंगर ने साल 2014 में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने वार्नर ब्रदर्स रिकॉर्ड्स के साथ एक रिकॉर्ड समझौते पर हस्ताक्षर करके अपने संगीत करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट गाने गाए हैं, जिसकी पूरी दुनिया फैन है।